Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2025: कान्स के रेड कॉर्पेट पर शालिनी पासी के हुस्न का जलवा, इस आउटफिट ने खींचा ध्यान

    Updated: Mon, 19 May 2025 10:11 PM (IST)

    कान्स 2025 (Cannes 2025) में शालिनी पासी (Shalini Passi) ने रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स से मशहूर हुईं शालि ...और पढ़ें

    कान्स के रेड कार्पेट पर जलपरी बनकर पहुंची शालिनी पासी (Photo Credit- Instagram)
    कान्स के रेड कार्पेट पर जलपरी बनकर पहुंची शालिनी पासी (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर शालिनी पासी का जलवा
    2. शालिनी ने गाउन में बिखेरा हुस्न का जादू
    3. शालिनी का कान्स लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल की चर्चा खूब चल रही है। बॉलीवुड के सितारे भी रेड कार्पेट पर अपनी लुक से सभी का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। इस बीच फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स रियलिटी शो से चर्चा में आई दिल्ली की सोशलाइट और बिग बॉस में बतौर गेस्ट शिरकत करने वाली शालिनी पासी कान्स 2025 में पहुंची। बॉलीवुड सितारों की तरह ही वह सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। यही कारण है कि रेड कार्पेट से उनकी लुक सामने आने के चंद मिनटों के अंदर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

    जलपरी बनकर कान्स में पहुंची शालिनी पासी

    शालिनी पासी अपनी फिटनेस और लग्जरी लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के पिछले सीजन में उन्होंने दर्शकों को अपनी खूबसूरती और जिंदगी जीने के नियमों से प्रभावित किया। कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के साथ ही उन्होंने साभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। चुनिंदा स्टार्स ऐसे रहे हैं, जिनका कान्स लुक सबसे ज्यादा चर्चा में आया है, उनमें शालिनी का नाम भी शामिल हो चुका है।

    ये भी पढ़ें- Shalini Passi को बिना मेकअप लुक में देखकर फैंस हुए हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

    शालिनी पासी की आउटफिट की बात करें, तो वह फिल्म फेस्टिवल में एक मल्टीकलर गाउन पहनकर पहुंची। इस दौरान उनकी लुक को देखकर लगा कि सच में जलपरी आ गई हैं। रेड कार्पेट पर अपने लुक और स्टाइलिश वॉक से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

    शालिनी की आउटफि में दिखी भारत की संस्कृति की झलक

    शालिनी पासी ने अपनी कान्स लुक की जानकारी देते हुए खुद इंस्टाग्राम पर अपनी रेड कार्पेट की तस्वीरें शेयर की। इसमें वह पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाती नजर आईं। शालिनी की आउटफिट में भारत की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस बारे में उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में बताया है। उन्होंने नोट में जानकारी दी कि यह गाउन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, जो हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक की कहानी को कहता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'मुंह में डाल देती थी मिर्च...'Shalini Passi की मां थीं बेहद स्ट्रिक्ट महिला, लड़कों से बात करना भी था मना