विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satyajit Ray की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए Cannes 2025 में शामिल होंगी Sharmila Tagore, शेयर की कई पुरानी यादें

Published: Fri, 09 May 2025 08:04 PM (GMT+05:30)

शर्मिला टैगोर ने द वर्ल्ड ऑफ अपू (1959) से अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने सत्यजीत रे के साथ कई ...और पढ़ें

शर्मिला टैगोर कॉन्स में लेंगी हिस्सा (फोटो- इंस्टाग्राम)
शर्मिला टैगोर कॉन्स में लेंगी हिस्सा (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. Cannes 2025 में हिस्सा लेंगी शर्मीला
  2. सत्यजीत रे के साथ कई फिल्मों में किया काम
  3. सिमी ग्रेवाल के साथ आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शर्मिला टैगोर इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में एक स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने वाली हैं। वह मास्टर फिल्ममेकर सत्यजीत रे की 1970 की फिल्म अरण्येर दिन रात्रि (Aranyer Din Ratri ) के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की स्क्रीनिंग में मौजूद रहेंगी। आयोजकों ने गुरुवार को बताया कि शर्मिला टैगोर अभिनीत यह फिल्म क्लासिक्स सेक्शन के तहत कान में दिखाई जाएगी।

शर्मिला टैगोर कान्स 2025 में लेंगी हिस्सा

शर्मिला टैगोर, जिन्होंने सत्यजीत रे के साथ कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम किया है,कान्स 2025 में सिमी ग्रेवाल के साथ रेड कार्पेट पर चलेंगी। सिमी ने उनके साथ अरनयेर दिन रात्रि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मील के पत्थर के बारे में बात करते हुए, शर्मीला ने कहा, "यह अद्भुत है कि माणिक दा (रे) की अरनयेर दिन रात्रि को बहाल कर दिया गया है और इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर होगा। यह मेरे लिए एक बहुत ही खास पल है और मुझे बहुत खुशी है कि मैं प्रीमियर में फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए मैं कान्स में रहूंगी।"

यह भी पढ़ें: 'Nadaaniyan फिल्म अच्छी नहीं थी', Sharmila Tagore को पसंद नहीं आई पोते Ibrahim Ali Khan की डेब्यू फिल्म

अराधना की शूटिंग के दौरान किया था संपर्क

पुरानी यादों में खोते हुए उन्होंने बताया, "मुझे याद है कि मैं आराधना की शूटिंग कर रही थी, जब माणिक दा ने मुझसे इस फिल्म के लिए एक महीने तक शूटिंग करने के लिए संपर्क किया था। शूटिंग के दौरान बहुत गर्मी थी और हम सिर्फ सुबह और देर दोपहर में ही शूटिंग कर सकते थे। मेरे पास अपने को-एक्टर्स के साथ बिताए समय की अद्भुत यादें हैं। माणिक दा की सटीकता, खासतौर पर मेमोरी गेम सीक्वेंस को शूट करने का तरीका अविश्वसनीय था।"

कौन-कौन से कलाकार आए थे नजर

लेखक सुनील गंगोपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित, बंगाली भाषा की इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी सराहना मिली। फिल्म का अंग्रेजी शीर्षक डेज एंड नाइट्स इन द फॉरेस्ट है। फिल्म में सौमित्र चटर्जी, सुभेंदु चटर्जी, समित भांजा, रोबी घोष, अपर्णा सेन, शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह भी पढ़ें: 80 साल की उम्र में Sharmila Tagore का कमबैक, 15 दिनों तक गंगा किनारे रिजॉर्ट में चली शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।