Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aishwarya Rai Bachchan बिखेरेंगी कांस के रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जलवा, 21 सालों में इन लुक्स से लूटे दिल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 18 May 2023 01:45 PM (IST)

    Aishwarya Rai Bachchan At Cannes 2023 कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज बहुत ही शानदार तरह से हुआ। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बाद अब ऐश्वर्या राय जल्द ...और पढ़ें

    Cannes Film Festival 2023 Aishwarya Rai Bachchan 21 Year see saree and gown looks. Photo Credit/Instagram/Twitter/Imdb
    Cannes Film Festival 2023 Aishwarya Rai Bachchan 21 Year see saree and gown looks. Photo Credit/Instagram/Twitter/Imdb

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes Film Festival 2023: कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज बहुत ही जोरदार हुआ था। ये फेस्टिवल 11 दिनों तक चलने वाला है, जहां रेड कारपेट पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे अपने खूबसूरत लुक से चार चांद लगा रहे हैं।

    अब तक रेड कारपेट पर सारा अली खान से लेकर ईशा गुप्ता, उर्वशी रौतेला, सारा अली खान जैसे सितारे वॉक कर चुके हैं। इसके अलावा मृणाल ठाकुर भी रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। हालांकि, ऐश्वर्या राय के कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट लुक को देखने के लिए बहुत ही बेताब है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो वह आज रेड कारपेट पर वॉक करने वाली हैं। चलिए ऐश्वर्या के 2023 के स्पेशल अटायर को देखने से पहले उनके कांस फिल्म फेस्टिवल के पुराने लुक पर एक नजर डालते हैं।

    2002 में साड़ी पहनकर किया था वॉक

    ऐश्वर्या राय ने देवदास के प्रीमियर के साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। उनका फैशन गेम हर साल के साथ हाई हुआ है। हर साल एक्ट्रेस अलग-अलग लुक में नजर आईं।

    साल 2002 में उन्होंने नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई गोल्डन साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहनी थी। रेड कारपेट पर उन्होंने शाह रुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ वॉक किया था।

    इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में दिखीं ऐश्वर्या राय

    साल 2003 में ऐश्वर्या दो अलग-अलग लुक में रेड कारपेट पर वॉक करती हुई नजर आईं। ऐश्वर्या राय पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्हें कांस फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी मेम्बर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। इस फेस्टिवल में उन्होंने हरे रंग की साड़ी के साथ स्ट्रिप ब्लाउज पहना हुआ था, तो वहीं दूसरे लुक में उन्होंने पिंक रंग का लहंगा-चोली पहना हुआ था।

    खबरें और भी

    व्हाइट गाउन में लगी थीं अप्सरा

    ऐश्वर्या राय बच्चन की हर बार कोशिश यही रहती है कि वह अपने लुक से फैंस इम्प्रेस कर सके। साल 2004 में डीप नेक रिविलिंग व्हाइट रंग का शिमरी गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी पहनी हुई थी।

    हालांकि शुरुआती तीन सालों तक ऐश्वर्या राय अपने लुक से फैंस को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पाईं। साल 2005 में उन्होंने गियोरजियों अरमानी की डिजाइन की गई प्रिंटेड व्हाइट गाउन पहना था, इसके अलावा वह ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में नजर आई थीं।

    2006 में अपने लुक से मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या ने जीता था दिल

    ऐश्वर्या राय साल 2006 में ब्लू रंग के स्ट्रेपलेस गाउन में नजर आई थीं, जिसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप लगाया हुआ था। कांस फिल्म फेस्टिवल में उनके इस लुक को देखकर फैंस के होश उड़ गए थे, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। इसके बाद साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा था। व्हाइट स्ट्रेपलेस गाउन और डायमंड नेकलेस में वह गजब ढहा रही थीं।

    साल 2008 में तीन अलग-अलग लुक में नजर आईं ऐश्वर्या

    ऐश्वर्या राय के शुरुआती लुक भले ही सिंपल हो, लेकिन हर साल बढ़ते साल के बाद उनके लुक्स ने फैंस का दिल बखूबी जीता। एक्ट्रेस साल 2008 में तीन अलग-अलग लुक में दिखाई दीं, जिसमें उन्होंने ब्लैक, गुलाबी और व्हाइट रंग का गाउन कैरी किया। उनके इन लुक्स को देखने के बाद फैंस देखते ही रह गए।

    इसके अलावा एक्ट्रेस ने साल 2009 और 2010 में अलग-अलग रंग के गाउन पहनकर अपने फैशन गेम को हाई किया। उनके कुछ लुक्स को फैंस ने काफी पसंद किया, लेकिन व्हाइट रंग को रिपीट में पहनने की वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया।

    अपने इन लुक्स के लिए ट्रोल हो चुकी हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

    ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस फिल्म फेस्टिवल लुक की बात करें तो साल 2010 में उन्होंने पति अभिषेक बच्चन के साथ सब्यसाची की गोल्डन साड़ी में वॉक किया था, लेकिन बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कारपेट पर 2012 में ब्लैक रंग के गाउन में वॉक किया था, तो एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन के लिए काफी ट्रोल किया गया था।

    2012 के बाद ऐश्वर्या राय ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक में बेस्ट दिखने के लिए काफी एक्सपेरिमेंट किया, लेकिन कभी एक्ट्रेस के परफेक्ट लुक को उनकी पर्पल लिपस्टिक, तो कभी उनके डार्क मेकअप ने उनके ओवरऑल लुक को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया।

    बीते साल ऐश्वर्या राय का था ऐसा लुक

    साल 2022 में भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था। उन्होंने ब्लैक रंग का गाउन पहना हुआ था, जिसमें फ्लावर वर्क हुआ था।

    इसके साथ उन्होंने अपने हेयर को स्ट्रेट किया हुआ और मिनिमल ज्वेलरी कैरी की हुई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन के इस साल के लुक को देखने का फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।