Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2023: किसी ने लहंगा तो किसी ने पहनी साड़ी, सारा से लेकर ऐश्वर्या तक, इन हीरोइन का ऐसा रहा कान डेब्यू

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 17 May 2023 12:16 PM (IST)

    Cannes Film Festival 2023 कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन 16 मई को बॉलीवुड की 3 एक्ट्रेसेज ने रेड कार्पेट पर वॉक किया जिसमें सारा अली खान ईशा गुप्ता औ ...और पढ़ें

    Cannes Film Festival 2023, Sara Ali Khan, Deepika Padukone, Photo Credit Social media
    Cannes Film Festival 2023, Sara Ali Khan, Deepika Padukone, Photo Credit Social media

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes Film Festival 2023:  76वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज इस रेड कारपेट पर नजर आने वाली है। कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन 16 मई को बॉलीवुड की 3 एक्ट्रेसेज ने रेड कार्पेट पर वॉक किया, जिसमें सारा अली खान, ईशा गुप्ता और मानुषी छिल्लर शामिल रही।

    इस दौरान हर किसी का अलग-अलग लुक देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सारा अली खान की हो रही है। उन्होंने रेड कारपेट पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। वैसे सारा पहली एक्ट्रेस नहीं, जिन्होंने कान डेब्यू देसी लुक में किया हो। इससे पहले दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और विद्या बालन समेत कई एक्ट्रेसेज है जिन्हें देसी अवतार में देखा जा चुका है। आइए देखते है किसने अपने डेब्यू में क्या पहना था। 

    सारा अली खान

    साल 2023 में 76वें कान फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इसमे सारा अली खान ने डेब्यू किया है। अदाकारा ने इस मौके अपने फेवरेट डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया आइवरी क्रीम कलर का लहंगा पहना, जिसमे वह बेहद खूबसूरत नजर आई। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने सर पर दुपट्टा भी कैरी किया है। इसे साथ उन्होंने स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स कैरी किए।

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फिल्म फेस्टिवल से पुराना नाता है या यूं कहे की बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या ने की कान में जाने की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस पहली बार साल 2002 में कान में शामिल हुई थी। एक्ट्रेस पहली बार कारपेट पर येलो कलर की साड़ी और हेवी जूलरी के साथ डेब्यू किया था।

    खबरें और भी

    दीपिका पादुकोण

    इस साल दीपिका पादुकोण का कान लुक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन जब एक्ट्रेस ने डेब्यू किया था रेड कारपेट पर साड़ी पहनी थी। बता दें, कान में दीपिका का डेब्यू साल 2010 में हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी में रेड कारपेट पर वॉक करती दिखाई दी थी। एक्ट्रेस के इस लुक ने लोगों का दिल जीता था।

    विद्या बालन

    एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2014 में कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। इस इवेंट के दौरान उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जो लोगों को उनका लुक खास पसंद नहीं आया।

    सोनम कपूर

    हमेशा अपने फैशन सेंस से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने 2013 में 66वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इस साल सोनम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। सोनम ने इस इवेंट के लिए ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी चुनी थी।

    खूबसूरत थ्रेड वर्क के साथ गोल्डन सिक्विन वर्क वाली यह साड़ी फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इस साड़ी के साथ सोनम ने फुल स्लीव्स का ब्लाउज कैरी किया था।