Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mrunal thakur ने ब्लैक बोल्ड ड्रेस में किया Cannes में डेब्यू, लोग बोले- 'आपकी सुंदरता पर टैक्स लगाना चाहिए'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 17 May 2023 09:47 PM (IST)

    मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म नानी 30 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के अलावा वह जल्द ही पूजा मेरी ...और पढ़ें

    Photo Credit: Mrunal thakur Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Mrunal thakur Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes Film Festival 2023: फ्रेंच रिवेरा में हो रहा दुनिया के सबसे बड़े कान फिल्म फेस्टिवल इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी कान में दुनियाभर की फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। ऐसे में भला सितारे अपना जलवा बिखरने में पीछे कैसे रहें। हर बार की तरह इस साल भी कान फिल्म फेस्टिवल में स्टार्स का फैशन देखने लायक होगा। इस बार भी कान फिल्म फेस्टिवल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इस साल मृणाल ठाकुर कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

    मृणाल का कान लुक आया सामने

    मृणाल ठाकुर ने ब्लैक लेस पैंट सूट और सीक्विन जैकेट में कान में डेब्यू किया। इसकी तस्वीरें मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मृणाल ऑल ब्लैक लुक में काफी खूबसूरत और हाॅट नजर आ रही हैं।

     इन तस्वीरों में मृणाल अलग-अलग अंदाज में बोल्ड पोज दे रही हैं। उनकी ये फुल नेटेड पैंट उनके लुक को और भी सिजलिंग बना रहा है। मृणाल के फेस पर कान में डेब्यू को लेकर खुशी साफ देखी जा सकती है।

    तस्वीर पर कमेंट कर लोगों ने कही ये बात

    मृणाल ठाकुर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इन पर कमेंट कर यूजर्स जहां एक तरफ उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस के इस लुक को उनकी तेलुगु फिल्म सीता रामम में उनके कैरेक्टर से जोड़ते हुए कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वह अपनी फिल्म 'सीता रामम' के कैरेक्टर से काफी अलग दिख रही हैं।' एक ने लिखा, ‘सीता ये तुमने क्या किया।' एक लिखता है, ‘सरकार को आपकी सुंदरता पर टैक्स लगाना चाहिए और जी.एस.टी. भी। क्या मैं सही हूं?' ऐसे कई कमेंट इन फोटोज पर आ रहे हैं।  

    खबरें और भी