Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2024: दीपिका पादुकोण के बाद अब Kiara Advani लेंगी ये बड़ी जिम्मेदारी, कान्स में करेंगी भारत को प्रेजेंट

    Updated: Tue, 14 May 2024 12:41 PM (IST)

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (Cannes Film Festival 2024) की शुरुआत आज 14 मई की रात से होने जा रही है। ये शो फ्रांस के शहर कान्स में रात 9 बजे से शुरू होन ...और पढ़ें

    Kiara Advani Cannes 2024 (Photo Credit Instagram)
    Kiara Advani Cannes 2024 (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन की दुनिया में इस वक्त हर किसी को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (Cannes Film Festival 2024) का इंतजार है। महज कुछ ही घंटों में इस इवेंट का आगाज होने वाला है। इस साल 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है।

    जो पूरे 11 दिनों तक चलने वाला है। ऐसे में इस शो को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि इस फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी शामिल हो रही हैं।  

    यह भी पढ़ें- Don 3: अगले साल इस महीने से फ्लोर पर आएगी 'डॉन-3', रणवीर-कियारा की मूवी की ये है शूटिंग लोकेशन

    कान्स का हिस्सा बनेंगी कियारा आडवाणी

    आज से फ्रांस के कान्स शहर में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (Cannes Film Festival 2024) शुरू होने वाला है। इस बार कान्स में कई भारतीय फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। ऐसे में भारतीय अभिनेत्री कियारा आडवाणी वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    आज रवाना होंगी एक्ट्रेस ? 

    खबर है कि कियारा आडवाणी इस फेस्टिवल के लिए आज रवाना होने वाली हैं। इसकी मेजबानी वैनिटी फेयर द्वारा की जाएगी। इसमें दुनिया भर से छह महिलाएं एक साथ नजर आएंगी। कियारा रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पैनल में भाग लेने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

    ये एक्ट्रेसेज भी आएंगी नजर 

    हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इस साल भी 'हीरामंडी' एक्ट्रेस 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढ़ाएंगी। इसके अलावा  ऐश्वर्या राय बच्चन और शोभिता धूलिपाला जैसे भारतीय सेलेब्स कान्स 2024 की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में 

    कियारा आडवाणी आखिरी बार कार्तिक आर्यन संग फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आईं थीं। अब वह जल्द राम चरण के साथ गेम चेंजर में नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 में भी नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- इस दिन शुरू होगी Ram Charan और Kiara Advani की फिल्म 'गेम चेंजर' के नए शेड्यूल की शूटिंग