Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun फंसे मुसीबत में, Pushpa 2 एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानें क्या है पूरा मामला

    Updated: Sun, 12 May 2024 10:34 AM (IST)

    पैन इंडिया लेवल पर फेमस एक्टर Allu Arjun अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की सोशल मीडिया और इसके बाहर भी जबरदस्त फैन फॉलोइं ...और पढ़ें

    'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 'पुष्पा 2' को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में इस मूवी का पहला गाना रिलीज हुआ, जिसमें एक्टर के स्वैग ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को लेकर चर्चा में अल्लू अर्जुन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन

    दरअसल, आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। नंदयाला सीट से अल्लू अर्जुन के दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनके चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक्टर अपने दोस्त को सपोर्ट करने पहुंचे। लेकिन उनके आने के बाद विधायक के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

    अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज

    विधायक के घर के बाहर अल्लू अर्जुन की झलक पाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे स्थिति खराब हो गई। भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। आंध्र प्रदेश में चुनावी माहौल के कारण आचार संहिता लागू है। ऐसे में विधायक के घर के बाहर एक्टर के लिए भीड़ जमा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सख्त एक्शन लिया। एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि अल्लू अर्जुन विधायक के घर के बाहर फैंस को अपनी झलक दिखाने तक पहुंचे।

    क्या कहा अल्लू अर्जुन ने?

    अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह यहां अपने दोस्त शिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी को सपोर्ट करने आए हैं। उन्होंने कभी उनसे (अल्लू अर्जुन से) कोई फेवर नहीं मांगा। मैं यहां उन्हें सपोर्ट करने के लिए हूं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

    खबरें और भी