Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Celebrities Quit Showbiz List: सहर अफ्सा हो या नूपुर अलंकार कई एक्ट्रेसेस छोड़ चुकी हैं इंडस्ट्री, देखें लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 03:19 PM (IST)

    Celebrities Quit Showbiz To Follow Religion धर्म के लिए कई कलाकारों ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को समय-समय पर अलविदा कहा है। सभी सत्य की खोज में ऐसा कर ...और पढ़ें

    Celebrities Quit Showbiz List: कई कलाकार फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुके है।
    Celebrities Quit Showbiz List: कई कलाकार फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुके है।

    नई दिल्ली,जेएनएन। Celebrities Quit Showbiz List: शोबिज इंडस्ट्री को धर्म के लिए त्यागने वाले कई कलाकार रहे हैं । अब हालिया नाम सहर अफ्सा का है। इसके पहले नूपुर अलंकार, सना खान, जायरा वसीम, सोफिया हयात, ममता कुलकर्णी, अनु अग्रवाल, बरखा मदान, नूर बुखारी, सनम चौधरी, साकिब खान जैसे कलाकारों ने इंडस्ट्री को अलविदा कहा है।

    सहर अफ्सा

    अब हालिया नाम भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफ्सा का है। उन्होंने घोषणा की कि वह इस्लाम के मार्ग पर चलेगी और शोबिज इंडस्ट्री को छोड़ रही है।

    यह भी पढ़ें: Anjali Arora Brutally Trolled: अंजलि अरोड़ा ने 'सजना' गाने पर मटकाई कमर, ट्रोल ने कहा- वाह क्या सीन है

    सना खान

    सना खान एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सना खान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री को त्याग दिया है।

    जायरा वसीम

    जायरा वसीम फिल्म दंगल में नजर आई जायरा वसीम ने भी 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा और उन्होंने यह भी कहा कि वह धर्म के मार्ग पर चलेंगी।

    साकिब खान

    रोडीज रिवॉल्यूशन में नजर आ चुके साकिब खान ने भी जानकारी दी है कि अब मॉडलिंग और एक्टिंग में काम नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने इसे छोड़ने का निर्णय लिया है।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 की शूटिंग पढ़ें कब होगी शुरू, अर्जुन कपूर नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा, अल्लू अर्जुन को लेकर भी आई खबर

    सोफिया हयात

    सोफिया हयात ने भी 2016 में जानकारी दी कि वह नन बन गई है और उन्होंने अपने लिए के नया नाम चुन लिया है।

    ममता कुलकर्णी

    ममता कुलकर्णी ने भी कभी तुम, कभी हम में काम करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अपने आध्यात्मिक मार्ग को तलाशने के लिए अलविदा कह दिया।

    बरखा मदान

    मॉडल और एक्ट्रेस बरखा मदान ने भी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा है। वह खिलाड़ियों के खिलाड़ी में अक्षय कुमार और रेखा के साथ नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने बुद्धिस्ट बनना स्वीकार किया और अपना नाम बदल दिया।

    अनु अग्रवाल

    अनु अग्रवाल ने आशिकी से काफी लोकप्रियता पाई थी। इसके बाद उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। वह उत्तराखंड के एक आश्रम से जुड़ गई थी और एक्सीडेंट होने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने का चलन बॉलीवुड ही नहीं पाकिस्तान में भी हैं।

    सनम चौधरी और नूर बुखारी

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम चौधरी और नूर बुखारी ने भी ग्लैमरस इंडस्ट्री को छोड़कर इस्लाम के दिखाए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया है।

    वहीं एक और नाम नूपुर अलंकार का है। उन्होंने भी टीवी जगत को अलविदा कह दिया है और मथुरा की गलियों में भिक्षा मांगती नजर आती है।

    खबरें और भी