Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजस्वी प्रकाश के निकले आंसू...Celebrity MasterChef में हुआ पहला एलिमिनेशन, टूट गया इस कंटेस्टेंट का सपना

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 08:44 PM (IST)

    सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कई सारे सितारें नजर आ रहे हैं। इस समय शो पर सबसे चहेते कंटेस्टेंट में तेजस्वी प्रकाश हैं। हालांकि वो अभी डेंजर जोन में हैं। ल ...और पढ़ें

    तेजस्वी प्रकाश की आंखों में आए आंसू (Photo: Instagram)
    तेजस्वी प्रकाश की आंखों में आए आंसू (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स के लाफ्टर सेफ की तर्ज पर सोनी टीवी ने अपना एक नया शो शुरू किया है जिसका नाम है सेलिब्रिटी मास्टरशेफ। यह शो 27 जनवरी को शुरू हुआ था। शो में कई सारे सेलेब्रिटी एक साथ आकर एक ही मंच पर खाना बनाने और दर्शकों का मनोरंजन करने का काम करते हैं।

    शो में तेजस्वी प्रकाश हैं पॉपुलर चेहरा

    यह शो इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि इसमें सेलेब्स अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हैं। तेजस्वी प्रकाश शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। वह टीवी इंडस्ट्री में एक जाना माना चेहरा हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह बिग बॉस 15, नागिन 6 जैसे कई सफल शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: इन 5 कारणों से TRP में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर भारी पड़ा Laughter Chefs 2, बहुत सारे सेलेब्स ने बिगाड़ा खेल?

    शो में रोने लगीं तेजस्वी

    सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर वह अपने खाना पकाने के कौशल के लिए जजों से तारीफ पाती हैं और दर्शकों का दिल भी जीत रही हैं। हालाँकि, नए प्रोमो में उन्हें जोर-जोर से रोते हुए देखा गया जिसने फैंस की टेंशन को और बढ़ा दिया है।

    दीपिका कक्कड़ भी डेंजर जोन में थीं

    हर बीतते दिन कॉम्पटीशन और टफ होता जा रहा है। कंटेस्टेंट पर प्रेशर बढ़ गया है और उन्हें अब एलिमिनेशन का डर सता रहा है। चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर जो नया प्रोमो शेयर किया है उसमें तेजस्वी खुद को बॉटम थ्री में पाकर बहुत उदास हो जाती हैं। उनके अलावा दीपिका कक्कड़ और राजीव अदातिया भी डेंजर जोन में हैं। तेजस्वी प्रकाश आंसू बहाते हुए कहती हैं कि अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद वो डेंजर जोन में हैं इस बात पर उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा। इसके बाद दीपिका कक्कड़ उन्हें शांत करवाती हैं।

    खबरें और भी

    कौन-कौन था डेंजर जोन में?

    वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि शो से पहला एलिमिनेशन पहले ही हो चुका है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक चंदन प्रभाकर शो से एलिमिनेट हो चुके हैं। पहली टीम सर्विस चुनौती के बाद, ब्लू टीम एलिमिनेशन टास्क में उतरी। गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, चंदन प्रभाकर और उषा नाडकर्णी डेंजर जोन में थे। तेजस्वी और चंदन प्रभाकर बॉटम टू में थे क्योंकि उन्हें जजों से खराब कमेंट्स मिले थे। आखिरकार चंदन प्रभाकर शो से बाहर हो गए।

    यह भी पढ़ें: Laughter Chef 2: Elvish Yadav के व्यवहार पर बोले विक्की जैन, Ankita Lokhande से शो पर झगड़ा फेक या सच?