विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्योंकि वो हिंदू हैं...' Jammu-Kashmir में आतंकी हमले पर कंगना रनौत ने कही बड़ी बात, अनुपम खेर ने भी जताया दुख

Published: Mon, 10 Jun 2024 09:23 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2024 04:30 PM (IST)

रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए हमले में की लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हादसे की हर ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में हुए हमले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रिएक्ट
जम्मू-कश्मीर में हुए हमले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रिएक्ट

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीरे के रियासी में हुआ हमले
  2. रियासी में आतंकी हमले की हर ओर चर्चा
  3. सेलेब्स ने हादसे पर किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। इस मामले में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। आतंकियों ने पहले बस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे ड्राइवर को गोली लगी और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस तीर्थयात्रियों को शिव खोड़ी मंदिर ले जा रही थी।

जम्मू-कश्मीर में हुए इस हादसे पर कई लोगों ने दुख जताया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी रियासी में हुए इस हादसे की निंदा की है। अनुपम खेर, कंगना रनौत सहित कई सेलिब्रिटीज ने इस घटना पर दुख जताया है। 

कंगना रनौत

एक्ट्रेस और मंडी की नई सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रियासी में हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने लिखा, 'जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए टेररिस्ट अटैक की मैं आलोचना करती हूं। वह वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जा रहे थे और आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। सिर्फ इसलिए कि जाने वाले यात्री हिंदू थे। जिनकी मौत हो गई उनकी आत्मा के लिए शांति की कामना करती हूं और जो घायल हुए, उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।'

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रियासी टेरर अटैक के विजुअल्स को देख मेरा दिल दुखा है। पीड़ित और उनके परिवार के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।'

अनुपम खेर

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने रियासी हमले से बच्चों की कुछ तस्वीरें शेयर कर इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'जम्मू के रियासी के हादसे को देख गुस्सा, दर्द और दुख है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'भगवान पीड़ित के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। घायल होने वाले यात्रियों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

वरुण धवन

जम्मू-कश्मीर अटैक पर वरुण धवन का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर कही थी ऐसी बात, पुराना पोस्ट वायरल होते ही बोले फैंस- क्या दोगलापन है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।