विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रंगून है इतनी नशीली, इसीलिए तो सेंसर को उठाना पड़ा ये कदम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 11:54 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 12:39 AM (IST)

विशाल भारद्वाज की रंगून में सैफ अली खान , कंगना रनौत और शाहिद कपूर की रोमांटिक कहानी है। ये फिल्म 24 फरवरी को रिलीज़ होगी।

रंगून है इतनी नशीली, इसीलिए तो सेंसर को उठाना पड़ा ये कदम
रंगून है इतनी नशीली, इसीलिए तो सेंसर को उठाना पड़ा ये कदम

मुंबई। विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून को लेकर अब ये ताज़ा खबर है कि फिल्म में धूम्रपान और नशीली दवाओं के सेवन को लेकर सेंसर ने सख्ती बरतने का फैसला किया है और पूरी फिल्म में वैधानिक चेतावनी चलाने या ऐसे सीन्स को हटाने को कहा गया है।

आमतौर पर इन दिनों परदे पर शराब के सेवन और धूम्रपान के सीन्स के दौरान वैधानिक चेतावनी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन सूत्रों के मुताबिक फिल्म रंगून 1940 के समय की कहानी है जब धूम्रपान को फैशन माना जाता था और बताया जाता है कि इसी कारण रंगून में सब्सटेंस अब्यूस और स्मोकिंग सीन्स की भरमार है। बताया जा रहा है कि सेंसर ने रंगून के निर्माता से कहा है कि वो वो पूरी फिल्म के दौरान वैधानिक चेतावनी लिख कर रखें या ऐसे सीन्स को हटा दें। हालांकि अंतिम फैसला उन पर ही छोड़ दिया गया है।

तस्वीरें : काबिल रितिक को मिली सेल्फी की सलामी

इस बीच सेंसर बोर्ड के प्रमुख ने एक अख़बार से बातचीत में बताया है कि रंगून के निर्माता को ऐसे सीन को हटाने के लिए कहा गया क्योंकि ऐसे किसी भी काम को सेंसर बोर्ड बढ़ावा नहीं दे सकता। भले ही तब ये सब फैशन में रहा हो लेकिन अब ये छेड़खानी की तरह ही अस्वीकार्य है। सेंसर इस तरह के सीन को मज़ाक में भी सही नहीं मानता।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का Party Time, तस्वीरें देखें

विशाल भारद्वाज की रंगून में सैफ अली खान , कंगना रनौत और शाहिद कपूर की रोमांटिक कहानी है। ये फिल्म 24 फरवरी को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।