यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Article 370 ने जीता केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का दिल, सोशल मीडिया पर किया Yami Gautam की मूवी का रिव्यू
Yami Gautam स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 की रिलीज में महज एक दिन का समय बाकी रह गया है। इससे पहले फिल्म को लेकर साकारात्मक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रह ...और पढ़ें

HighLights
- आर्टिकल 370 की रिलीज में बहुत कम वक्त शेष
- केंद्रीय रिजिजू ने की फिल्म की तारीफ
- यामी गौतम की फिल्म फैंस कर रहे हैं इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल 370 जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर इस मूवी का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आर्टिकल 370 को लेकर तगड़ा हाइप बना हुआ है।
ऐसे में अब इस मूवी को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiran Rijiju) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ें हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने यामी गौतम की आर्टिकल 370 के बारे में क्या कहा है।
किरण रिजिजू को पसंद आई आर्टिकल 370
फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर सियासी गलियारे में भी काफी चर्चा चल रही है। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री ने भी इस मूवी का एक सभा के दौरान जिक्र किया है। इसके बाद सेंट्रल मिनिस्टर किरण रिजिजू ने भी यामी गौतम की इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है।

किरण ने अपने ऑफिशियल एक्स अकांउट पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है और इसमें लिखा है- बहुत खूब ऐतिहासिक तथ्यों का इतना शानदार वर्णन, आर्टिकल 370 फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

इस तरह से किरण रिजिजू ने यामी गौतम की मूवी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। इसके जवाब में यामी ने उन्हें धन्यवाद कहते हुए ट्वीट में लिखा है- उम्मीद है आपको हमारी फिल्म काफी पसंद आई हो।
कल रिलीज होगी आर्टिकल 370
गौर करें आर्टिकल 370 की रिलीज डेट की तरफ तो ये मूवी कल यानी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है। इस फिल्म की कहानी कश्मीर धारा 370 हटाए जाने वाली सच्ची घटना से प्रेरित है।
खबरें और भी
जिस तरह से यामी गौतम की आर्टिकल 370 को लेकर बज बना हुआ है, उसके आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि रिलीज के पहले दिन कमाई के मामले में ये मूवी कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आ सकती है।