Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'चाची 420' से लेकर 'विक्रम' तक... कमल हासन की इन हिंदी फिल्मों में मिलेगा रोमांस और एक्शन का फुल तड़का

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 11:38 AM (GMT+05:30)

    Happy Birthday Kamal Haasan कमल हासन आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के साथ कमल निर्देशक स्क्रीनराइटर प्रोड्यूसर प्लेबैक सिंगर भी हैं। साउथ ...और पढ़ें

    Happy Birthday Kamal Haasan, chachi 420, Vikram
    Happy Birthday Kamal Haasan, chachi 420, Vikram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Happy Birthday Kamal Haasan: साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) 7 नवंबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के साथ साथ कमल निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कमल ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1975 में 'अपूर्वा रागांगल' से उन्होंने डेब्यू किया था, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने फिल्म 'एक दूजे के लिए' से डेब्यू किया था। जन्मदिन के मौके पर हम आपको एक्टर की 7 हिंदी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप भी देख सकते हैं।

    फिल्म विक्रम

    साल 2022 में रिलीज हुई कमल हासन की नई फिल्म विक्रम ने कईं रिकार्ड्स तोड़े।  लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म  विक्रम एक एक्शन ड्रामा है. इस फिल्म में विजय सेतुपति, फहद फासिल, कालिदास जयराम, नारायण, एंटनी वर्गीस और अर्जुन दास भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं।

    फिल्म 'चाची 420'

    साल 1997  में रिलीज हुई  कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' आज भी लोगों को बेहद पसंद है। यह फिल्म 'अव्वै शण्मुघी' का हिंदी रीमेक थी। फिल्म में उनके साथ तब्बू, अमरीश पुरी और ओम पुरी भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

    फिल्म 'एक दूजे के लिए'

    'एक दूजे के लिए' एक्टर की बॉलीवुड पहली फिल्म जिसमे उन्होंने एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के साथ काम किया था। इस फिल्म एक्टर रातों-रात स्टार बन गए थे। यह एक लव स्टोरी फिल्म हैं जो 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी ऐसे कपल पर आधारित है, जो अलग-अलग कल्चर से होते हैं। जहां लड़का साउथ इंडियन होता हैं, वहीं लड़की नॉर्थ से ताल्लुक रखती है।

    खबरें और भी

    फिल्म 'सदमा'

    कमल हासन और श्रीदेवी की फिल्म सदमा साल 1983 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तमिल फिल्म 'मूंद्रम पिराई' का हिंदी वर्जन है। फिल्म में एक आदमी और मेंटली चैलेंज्ड लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई है।

    फिल्म 'हिंदुस्तानी'

    उर्मिला मातोंडकर और कमल हासन की फिल्म 'हिन्दुस्तानी' हिट फिल्मों में से एक थी। इसमें एक्टर  ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमे ब्रिटिश साम्राज्य को दिखाया गया है, जिसमें एक आदमी ब्रिटिश राज के खिलाफ हिंसक तरीके से बदला लेने का फैसला करता है।

    फिल्म 'हे राम'

    फिल्म 'हे राम' से एक्टर ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी में भारत के विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित है। महात्मा गांधी को नेगेटिव रोल में दिखाने को लेकर फिल्म का काफी विरोध हुआ था। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी।

    विश्वरूपम 2

    साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'विश्वरूपम 2' एक जासूसी फिल्म है। इसे खुद कमल हासन ने ही लिखा, निर्देशित और सह-निर्मित किया था। फिल्म में कमल हसन के अलावा राहुल बोस, पूजा कुमार और एंड्रिया यिर्मयाह आदि नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- 35 सालों बाद साउथ के दो दिग्गजों ने मिलाया हाथ, पीएस-1 के बाद मणिरत्नम अब कमल हासन संग ला रहे एक और ब्लॉकबस्टर