Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chand Mera Dil Release Date: इस तारीख को सिनेमाघरों का दीदार करेगी 'चांद मेरा दिल', नई रिलीज डेट आई सामने

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 12:52 PM (IST)

    Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म चांद मेरा दिल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म अप्रैल में आने वाली ...और पढ़ें

    चांद मेरा दिल इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    चांद मेरा दिल इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज से तारीफें बटोरने वाले लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में हैं। वह अनन्या पांडे (Ananya Panday) के साथ 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) में नजर आने वाले हैं।

    पिछले साल ही 'चांद मेरा दिल' मूवी का ऐलान कर दिया गया था। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या ऑन-स्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।

    बदली गई चांद मेरा दिल की रिलीज डेट

    पहले 'चांद मेरा दिल' इसी साल अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है। जो लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं, वो उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। तरण आदर्श के मुताबिक, यह फिल्म अब अप्रैल नहीं बल्कि मई के महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। 

    मई में सिनेमाघरों में आएगी चांद मेरा दिल

    फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने 'चांद मेरा दिल' की नई रिलीज डेट बताई है। अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को पोस्टपोन करने की वजह सामने नहीं आई है।

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    किससे डर गई अनन्या-लक्ष्य की फिल्म?

    अप्रैल के महीने में सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) रिलीज हो रही है। फिलहाल, अनन्या पांडे और लक्ष्य की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा का सामना अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) से होगी जो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Shakti Shalini को मिल गया हीरो, अनीत पड्डा संग रोमांस और हॉरर का डबल डोज देगा ये एक्टर?

    लक्ष्य पहली बार अनन्या संग शेयर करेंगे स्क्रीन

    लक्ष्य लालवानी के लिए 'चांद मेरा दिल' दूसरी बड़ी फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उनकी डेब्यू फिल्म किल थी जिसका निर्माण भी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले ही किया गया था। इस फिल्म में लक्ष्य की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। इसके बाद वह आर्यन खान की डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। अब उन्हें अनन्या के साथ रोमांटिक मूवी में देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे कभी प्यार नहीं हुआ...' Kartik Aaryan की इस बात पर दंग रह गईं अनन्या पांडे