Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandramukhi 2: संगीतकार एमएम कीरावानी ने की कंगना रनोट की तारीफ, बोले- एक्टिंग देखते रह जाओगे

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 06:20 PM (GMT+05:30)

    कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म का ग्रैंड ऑडियो इवेंट रखा गया। इस इवेंट में एमएम कीरा ...और पढ़ें

    एमएम कीरावानी ने की कंगना की तारीफ। (Photo Credit: Instagram)
    एमएम कीरावानी ने की कंगना की तारीफ। (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. जल्द सिनेमाघरों में आएगी कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2।
    2. चंद्रमुखी 2 का चेन्नई में ग्रैंड ऑडियो लॉन्च हुआ।
    3. म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने की कंगना की तारीफ।

    नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाली हैं। लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद कंगना को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

    बता दें कि ये फिल्म 'आई चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में कंगना के साथ राघव लॉरेंस जैसे कई स्टार एक साथ दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान एमएम कीरावानी कंगना रनोट की तारीफ करते हुए नजर आए। कंगना की ये फिल्म दुनिया भर में 15 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    'चंद्रमुखी 2’ में किया शानदार परफॉर्म

    कंगना और राघव लॉरेंस स्टारर फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का चेन्नई में ग्रैंड ऑडियो लॉन्च हुआ। इस दौरान इवेंट में एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी समेत कई बड़े-बड़े तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भाग लिया।

    ग्रैंड ऑडियो लॉन्च के मौके पर म्यूजिक कंपोजर कीरावानी ने फिल्म में एक्ट्रेस की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'इस फिल्म में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी है और बड़े पर्दे पर चंद्रमुखी के रूप में कंगना की एक्टिंग देखकर हर कोई दंग रहने वाला है। कंगना पहली बार चंद्रमुखी 2 के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म करने जा रही हैं।

    कंगना रनोट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर म्यूजिक कंपोजर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा-

    मेरे पसंदीदा और भारत अकादमी के गौरव और कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता एमएम कीरावानी के साथ' यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होने के तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने को अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    चंद्रमुखी 2 के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना

    'चंद्रमुखी 2' के बाद कंगना रनोट तेजस और इमरजेंसी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। तेजस में वे फाइटर पायलट का किरदार निभाती नजर आएंगी, तो वहीं इमरजेंसी में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी। अब उनकी आने वाली फिल्म कितना कमाल करती है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। 

    खबरें और भी