Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3 Memes: चांद पर हुई 'चंद्रयान 3' की सेफ लैंडिंग, सोशल मीडिया पर आई इन मजेदार मीम्स की बाढ़

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 07:15 PM (IST)

    Bollywood Chandrayaan 3 Memes भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का मिशन (इसरो) का मिशन मून 2023 सफल साबित हो चुका है। इसरो के चंद्रयान 3 ने चांद की सरजमी ...और पढ़ें

    मजेदार हैं चंद्रयान 3 को लेकर बने ये मीम्स (Photo credit-twitter)
    मजेदार हैं चंद्रयान 3 को लेकर बने ये मीम्स (Photo credit-twitter)

    HighLights

    1. सफल रहा भारत का मिशन मून 3
    2. सोशल मीडिया पर छाए चंद्रयान 3 को लेकर ये मीम्स
    3. सेलेब्स इसरो को दे रहें हैं बधाई

    नई दिल्ली जेएनएन: Chandrayaan 3 Bollywood Memes: 'चंद्रयान 3' ने चांद की सरजमीं पर सुरक्षित कदम रख कर इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त यानी आज का दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए एक ऐतिहासिक क्षण लेकर आया है।

    4 साल की पक्की मेहनत के बाद इसरो का 'चंद्रयान 3' सफल साबित हो चुका है। इसरो और भारत की इस बड़ी कामयाबी को लेकर तमाम बॉलीवुड कलाकार शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर 'चंद्रयान 3' को लेकर मजेदार बॉलीवुड मीम्स की बाढ़ आ गई है।

    चंद्रयान 3 को लेकर वायरल हुए बॉलीवुड मीम्स 

    एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी सुपरहिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का एक पॉपुलर डायलॉग अभी अपुन चांद पर है, इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। लोग चंद्रयान 3 की चांद पर सुरक्षित लैंडिग को लेकर इस मीम्स को काफी शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। 

    इसके अलावा अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का एक ये सीन भी मिशन मून की कामयाबी से जोड़ कर मीम्स के रूप में इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग अक्षय कुमार की तस्वीर को इसलिए भी शेयर कर रहे हैं कि उनके मुताबिक अगर भविष्य में चंद्रयान 3 की इस खास सफलता पर कोई फिल्म बनती है,

    खबरें और भी

    तो अक्षय उसमें लीड रोल करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इसके अलावा बिग बॉस फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की फोटो को लोग इस मामले से जोड़कर मीम्स बना रहे हैं।

    सेलेब्स ने जताई चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी

    इसरो के चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर हर कोई खुशी में झूम रहा है। ऐसे में भला हिंदी सिनेमा जगत के सितारे इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अजय देवगन, आर माधवन, अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, चिरंजीवी, रितेश देशमुख जैसे कई फिल्मी सितारों ने इस मिशन मून की सफलता पर खुशी जाहिर की है। साथ ही इन्होंने इसरो और तमाम देशवासियों बधाईयां भी दी हैं।