Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड ने ISRO की टीम को दी बधाई, बोले- 'झंडा ऊंचा रहे हमारा'

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 01:34 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Launch भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज दोपहर में चंद्रयान-3 लॉन्च करने के जा रहा है। भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूर ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3 Launch Ajay Devgn to Anupam Kher Suniel Shetty Akshay Kumar Bollywood Stars Wishes Isro Team/Dainik Jagran
    Chandrayaan 3 Launch Ajay Devgn to Anupam Kher Suniel Shetty Akshay Kumar Bollywood Stars Wishes Isro Team/Dainik Jagran

    HighLights

    1. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए सितारे एक्साइटेड
    2. अजय देवगन-सुनील शेट्टी सहित सभी ने दी शुभकामनाएं
    3. बॉलीवुड सितारों ने ISRO की टीम की तारीफ की

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Stars On Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)के लिए आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन 'चंद्रयान-3' को दोपहर करीब 2.35 बजे लॉन्च करेगा।

    अगर ये लैंडिंग सफल रही, तो अमेरिका-रूस और चीन के बाद इंडिया इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस पल का साक्षी बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अक्षय कुमार के बाद अब सुनील शेट्टी और मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर ने भी चंद्रयान-3 की सफलता की दुआ की।

    अनुपम खेर ने ISRO की टीम को दी बधाई

    अनुपम खेर ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ISRO के  वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए मैं इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं। झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिन्द"।

    उनके अलावा बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "एक्साइटमेंट लेवल चंद्रमा तक पहुंच रहा है। मैं चंद्रयान 3 को उनके आगामी मिशन के लिए वर्चुअल शुभकामनाएं भेज रहा हूं। भारत की टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देखने के लिए अब मैं और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। दुआ है की ये सफर स्मूथ हो, नई खोज शानदार हो और सफलता अद्भुत हो, भारतीयों का गर्व"।

    अजय देवगन ने भी जताई खुशी

    अक्षय कुमार, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी के अलावा अजय देवगन ने ISRO की पूरी टीम को उनके चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर शुभकामनाएं दी और ट्वीट करते हुए लिखा, "आज, हर किसी की निगाहें टीवी और आसमान पर टिकी हुईं हैं, क्योंकि हमारा देश एक और ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने की कगार पर खड़ा है। ISRO महान पुरुषों और महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, हमारी प्रेयर्स आपके साथ हैं"।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि 'चंद्रयान 3' 14 जुलाई 2023 को 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से लॉन्च होगा। इससे पहले साल 2019 में इसरो द्वारा चंद्रयान 2 लॉन्च किया गया था, लेकिन उसमें भारत को कामयाबी नहीं मिल सकी थी। आज पूरा देश चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कामना कर रहा है।