Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3 की सफलता से गदगद हुए सनी देओल, Gadar 2 एक्टर ने फिर लगाए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 04:04 PM (IST)

    Chandrayaan-3 इस वक्त हर भारतवासी खुशी से जश्न मना रहा है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी हमारे ISRO ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3- गदर 2 एक्टर सनी देओल ने ISRO की टीम को दी बधाई । Photo- Instagram
    Chandrayaan 3- गदर 2 एक्टर सनी देओल ने ISRO की टीम को दी बधाई । Photo- Instagram

    HighLights

    1. चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी से झूम उठे सनी देओल
    2. गदर 2 एक्टर ने फिर लगाए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे
    3. सनी देओल ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। Chandrayaan-3: भारत के लिए 23 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन रहा। चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद हमारे ISRO के वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि पूरा देश खुशी से झूम उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हमारे देश के सितारों तक ने वैज्ञानिकों की तारीफ की और उनकी कड़ी मेहनत को सराहा। 'गदर 2' के तारा सिंह उर्फ सनी देओल भी चंद्रयान -3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के बाद अपनी खुशी नहीं रोक पाए और उन्होंने अपनी फिल्म की तरह ही एक बार फिर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

    चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी से झूमे सनी देओल

    बॉलीवुड में अपने ढाई किलो के हाथ के लिए मशहूर सनी देओल(Sunny Deol) इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म 'गदर 2' को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। इस बीच ही अब चंद्रयान-3 की सफलता को मिली सफलता से खुश होकर सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर विक्रम लैंडर की एक AI द्वारा बनाई गई फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, " ये एक गर्व से भरा पल है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था है और रहेगा। जय हिन्द। ISRO को चंद्रयान-3 की चांद पर स्मूथ लैंडिंग के लिए बहुत-बहुत बधाई"।

    सोशल मीडिया पर 'सनी देओल' के पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट

    सनी देओल के पोस्ट को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस खुशी में आज फिर से गदर 2 (Gadar 2) के 9 बजे का शो देखा जाएगा। हिंदुस्तान जिंदाबाद"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आज भारत ने वो कर दिखाया, जो आज तक पूरी दुनिया नहीं कर पाई। ये भारत के साथ-साथ यहां के वैज्ञानिकों की बड़ी जीत है। जय हिन्द"।

    खबरें और भी

    अन्य यूजर ने लिखा, "गदर 3 भी ऐसे ही बूम होगी पाजी, बस आप घोषणा करके देखो"। सनी देओल की गदर 2 ने इंडिया में अब तक 400 करोड़ का आंकड़ा पार करके कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड भी तारा और सकीना की जोड़ी धमाल मचा रही है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।