Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3 and Bollywood: जब दारा सिंह ने की थी 'चांद पर चढ़ाई', शाह रुख खान भी जा चुके हैं अंतरिक्ष

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 05:50 PM (GMT+05:30)

    Chandrayaan-3 and Bollywood बुधवार 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत एक नई स्पेस क्रांति की शुरुआत के लिए तैयार है। यह वह एतिहासिक पल होगा जब भारत ...और पढ़ें

    Still Image of Dara Singh from Chand par Chadhai (Left) and File Photo of Shah Rukh Khan (Right)
    Still Image of Dara Singh from Chand par Chadhai (Left) and File Photo of Shah Rukh Khan (Right)

    HighLights

    1. चंद्रयान-3 है सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार
    2. बॉलीवुड में अंतरिक्ष को ध्यान में रखते हुए बनी हैं कई फिल्में
    3. 1967 में बनी थी हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। Chandrayaan-3 and Bollywood: वह घड़ी बहुत नजदीक है, जिसका भारतीयों को बेसब्री से इंतजार है। हमारा देश इतिहास रचने से बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का लैंडर विक्रम बुधवार 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए हर भारतीय बेताब है। न सिर्फ आम जनता में बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में भी चंद्रयान-3 को देखने का उत्साह बरकरार है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो भारत का चंद्रयान-3 शाम 6.04 बजे एक नया इतिहास रचेगा। बहरहाल, उससे पहले हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें फिल्म स्टार्स को चांद पर जाते दिखाया गया है।

    हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म

    1967 में बॉलीवुड में चांद पर जिंदगी को दिखाती पहली फिल्म बनी थी, जिसका नाम था 'चांद पर चढ़ाई।' फिल्म में दारा सिंह लीड रोल में थे और चांद की धरती पर उतरे थे। यह हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म बताई जाती है। इसके बाद चांद और अंतरिक्ष की थीम पर कई और फिल्में बनीं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले एक नजर डालेंगे चंद पर लाइफ के बारे में बात करती इस फिल्म के बारे में।

    ऐसी थी 'चांद पर चढ़ाई' की कहानी

    फिल्म की कहानी इसके नाम की तरह ही दिलचस्प है। दारा सिंह यानी अंतरिक्ष यात्री कैप्टन आनंद और उसका सहयोगी भानू, चांद पर जाता है। चांद की धरती पर कदम रखते ही इन्हें दूसरे ग्रहों से आए मॉन्सटर्स से लड़ना पड़ता है।

    ब्लैक एंड व्हाइट है फिल्म

    ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म 'चांद पर चढ़ाई' में रॉकेट लॉन्चिंग के दृश्य भी दिखाए गए थे। अपने समय से आगे की कहानी को दिखाती इस फिल्म में हेलन,अनवर हुसैन, पद्मा खन्ना, भगवान दादा और सी रत्ना का अभिनय भी देखने को मिला था। फिल्म का म्यूजिक ऊषा खन्ना ने तैयार किया था। इसमें ज्यादातर गानों को 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। यह फिल्म पूरी तरह से चांद पर जिंदगी को दिखाती है। इसमें दारा सिंह के चंद्रयान के अंदर कुछ मजेदार फाइट सीन भी हैं।

    खबरें और भी

    शाह रुख खान ने की थी अंतरिक्ष की सैर

    रील लाइफ में अंतरिक्ष की सैर से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) भी अछूते नहीं हैं। 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई फिल्म जीरो के क्लाइमैक्स सीन में शाह रुख खान अंतरिक्ष की सैर करते नजर आते हैं। कहा जाता है कि फिल्म का यह सीन नासा (NASA) में शूट हुआ था। इससे पहले उन्होंने 'स्वदेस' के कुछ हिस्सों की शूटिंग नासा में की थी।

    स्पेसशिप को दिखाती हैं ये फिल्में भी

    कोई मिल गया

    एलियन और स्पेसशिप पर आधारित यह मूवी 2003 में रिलीज की गई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अंतरिक्ष से आए एलियन की आम इंसानों के बीच जिंदगी और मानसिक रूप से विकलांग रोहित के साथ रिश्ते को दिखाया गया है।

    पीके

    2014 में रिलीज हुई इस मूवी में आमिर खान (Aamir Khan) ने उस एलियन की भूमिका निभाई थी, जो पृथ्वी पर आकर अपने अंतरिक्ष यान के साथ संवाद करने वाला यंत्र खो देता है। वह एक रिपोर्टर जगत जननी (Anushka Sharma) के साथ मिलकर अपने यंत्र को खोजने की कोशिश करता है।

    मासूम सा ये एलियन धरती पर आकर धर्म के चक्कर में घनचक्कर में पड़ जाता है। स्पेसशिप में वापस जाने से पहले वह जगत जननी को इन धर्मों के फेर से बाहर निकलने और उसे उसके प्रेमी से मिलवा कर जाता है।

    कलाई असरी

    वैसे, एलियंस को धरती पर दिखाने का सिलसिला 1967 से भी पहले शुरू हो गया था। लेकिन तब इस तरह की कहानी का प्रयोग रीजनल सिनेमा में किया जाता था। 'कलाई अरसी' मूल रूप से तमिल मूवी है, जो 1963 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी में वाणी नाम के किरदार का एलियंस द्वारा अपहरण किया जाता है। उसे उनके निवासियों के लिए संगीत और नृत्य सिखाने की जरूरत होती है। इसे बखूबी फिल्म में चित्रित किया गया है।

    मिशन मंगल

    यह फिल्म भारत के पहले मंगल अभियान 'मार्स ऑर्बिटर' पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), विद्या बालन (Vidya Balan) और तापसी पन्नू जैसे कलाकार थे।