विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोनोलॉग के बादशाह Kartik Aaryan ने सिंगल टेक में किया था 'चंदू चैंपियन' का ये सीन, ऐसी हो गयी थी मेंटल हेल्थ

Published: Wed, 12 Jun 2024 09:17 PM (IST)

Kartik Aaryan की मोस्ट अवेटेड फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। उनकी ये फिल्म 14 जून को ...और पढ़ें

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन पर की खास बातचीत / फोटो- Youtube
कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन पर की खास बातचीत / फोटो- Youtube

HighLights

  1. कार्तिक आर्यन ने सिंगल टेक में किया था सीन
  2. 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी चंदू चैंपियन
  3. कार्तिक ने चंदू चैंपियन बनने के लिए की कड़ी मेहनत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। वह जल्द ही फ्री स्टाइल स्वीमर मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक 'चंदू चैंपियन' में दिखाई देंगे। अब तक कॉमेडी और रोमांस से फैंस का दिल जीतने वाले कार्तिक आर्यन के लिए ये मूवी उनके करियर की सबसे कठिन फिल्म है।

इस फिल्म का जब ट्रेलर आया था, तभी से ही फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। बजरंगी भाईजान- एक था टाइगर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले कबीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म क्या कमाल करेगी, इसका फैसला तो पहले वीकेंड पर हो ही जाएगा।

फिल्म रिलीज से पहले अब हाल ही में कार्तिक आर्यन और कबीर खान ने दैनिक जागरण से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि इस फिल्म को बनाने का ख्याल उनके मन में कैसे आया था और साथ ही उन्होंने कैसे पूरा एक भारी सीन सिंगल टेक में किया था।

कार्तिक आर्यन ने एक टेक में किया था पूरा सीन

कार्तिक आर्यन ने बातचीत में बताया कि वह ड्रामेटिक सीन्स करना काफी एन्जॉय करते हैं। उन्होंने कहा, "जब हम लोग लंदन में शूट कर रहे थे, तो उस दौरान एक बहुत ही इमोशनल सीन हमें शूट करना था। उस समय सर (Kabir Khan) ने मुझसे पूछा कि मैं कैमरा तुम पर पहले करूं या फिर किसी और तरफ लूं, ताकि तुम इस जोन में आ सको, तो मैंने कहा कि नहीं मुझे तुरंत ये सीन करना है, क्योंकि मैं अभी उस जोन में हूं।

यह भी पढ़ें: Chandu Champion होगी कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर? फिल्म की रिलीज के साथ ही खुलेंगे ये थिएटर्स भी

उसके बाद हमने सिर्फ एक टेक में ही वह पूरा सीन कर लिया था। वह फिल्म का बहुत ही इम्पोर्टेन्ट सीक्वेंस था। वो बाद में मैंने देखा तो बहुत ही खूबसूरती से वो शूट किया गया था। वहीं से हमें ये वेलिडेशन मिल गया था कि हम एक सही जोन में जा रहे हैं। मैं इमोशनल सीन आने पर बहुत रिलीव्ड फील करता था, मैं बहुत खुश हो जाता था"।

कार्तिक के लिए कितना मुश्किल था चंदू चैंपियन बनना?

कार्तिक आर्यन से जब ये पूछा गया कि फिजिकल के अलावा मेंटली मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाना उनके लिए कितना चैलेंजिंग था, तो उन्होंने कहा, "ये बहुत ही मुश्किल था, आप ट्रेनिंग पोर्शन ऑनस्क्रीन देख सकते हैं, लेकिन मैं मेंटली बहुत ज्यादा ड्रेन हो गया था।

मेरा लाइफस्टाइल,सोचने का तरीका, खाने का, छोटी-छोटी चीजें थीं, लेकिन एक साथ ही। इस पूरी जर्नी में मैं एक बिल्कुल ही अलग इंसान बन गया था"। चंदू चैंपियन 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: सारा अली खान के साथ Kartik Aaryan की ये तस्वीर वायरल, साथ-साथ दिखने का 'चंदू चैंपियन' ने बताया सच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।