Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandu Champion के निर्देशक कबीर खान ने कार्तिक आर्यन के सामने रखी थी ऐसी शर्त, सुनते ही घूम जाएगा आपका दिमाग

    Updated: Mon, 20 May 2024 08:27 AM (IST)

    Kartik Aaryan एक बार फिर से सिनेमाघरों में अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कमर कस चुके हैं। हालांकि इस बार वह कोई कॉमेडी नहीं करेंगे बल्कि एक रियल ...और पढ़ें

    Chandu Champion के निर्देशक कबीर खान ने कार्तिक आर्यन के सामने रखी थी ऐसी शर्त/ Photo- Instagram
    Chandu Champion के निर्देशक कबीर खान ने कार्तिक आर्यन के सामने रखी थी ऐसी शर्त/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. कबीर खान ने कार्तिक आर्यन के सामने रखी थी शर्त
    2. कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन इस व्यक्ति की है कहानी
    3. फर्स्ट लुक से पहले कार्तिक नहीं कर सकते थे ये काम

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। अपने बड़े-बड़े मोनोलॉग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)अब कॉमेडी से हटकर सीरियस भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। उनकी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है।

    इस फिल्म में 'भूल भुलैया 2' एक्टर एक रियल कैरेक्टर को पर्दे पर प्रदर्शित करते हुए दिखाई देंगे। बीते दिनों ही फिल्म का धांसू ट्रेलर ऑडियंस के सामने रिवील किया गया।

    हालांकि, ट्रेलर और लुक जारी करने से पहले फिल्म के निर्देशक कबीर खान (Kabir Khan)ने कार्तिक के सामने ऐसी शर्त रखी थी, जिसे सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

    लुक जारी करने से पहले कार्तिक नहीं कर सकते थे ये काम

    'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion Movie) का ट्रेलर शनिवार की रात कार्तिक के गृहनगर ग्वालियर में लॉन्च किया गया। पहले तो ग्वालियर एयरपोर्ट पर कार्तिक का स्वागत फूल माला और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ।

    यह भी पढ़ें: Who Is Chandu Champion: कौन हैं दो बार इतिहास रचने वाले रियल 'चंदू चैम्पियन' जिनके किरदार में ढले कार्तिक आर्यन

    इस फिल्म के लिए कार्तिक ने दो वर्ष का समय दिया है। दरअसल,कार्तिक को कबीर खान ने फिल्म में कास्ट ही सिर्फ इस शर्त पर किया था कि अगर फिल्म को इतना समय दे पाए, तभी वह आगे बढ़ेंगे। कार्तिक ने इसके लिए बिना किसी स्टेरॉयड के बॉडी बनाई है।

    फिल्म से जारी कार्तिक का लुक मार्केटिंग रणनीति का भी हिस्सा है। ऐसे में उनके सामने यह शर्त रखी गई थी कि जब तक फिल्म से उनका लुक न जारी किया जाए, तब तक वह बिना कपड़ों के कहीं अपनी बॉडी नहीं दिखा सकते।

    खबरें और भी

    मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है चंदू चैंपियन

    कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म पैरालंपिक में देश के प्रथम स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। पैरालंपिक में जाने से पहले मुरलीकांत साल 1965 हुए भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना का हिस्सा थे।

    chandu champion

    युद्ध के दौरान कई गोलियां लगने के कारण उनके कुछ अंग निष्क्रिय हो गए थे। इसी सच्ची घटना को अब कार्तिक दुनिया के सामने लेकर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में खुद को बेबस मानते हैं Kartik Aaryan, संघर्ष के दिनों को याद कर बोले- 'दर्द के बिना कोई...'