यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandu Champion First Look: 'चंदू चैंपियन' से सामने आया कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक, एक्टर की बॉडी कर देगी दंग
भूल भुलैया 2 और सत्यप्रेम की कथा के बाद कार्तिक आर्यन अब अपनी अगली रिलीज के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज के करीब पहुंच गई है। ऐसे में ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) रिलीज के करीब पहुंच गई है। एक्टर बीते साल से फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। चंदू चैंपियन एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो कार्तिक आर्यन के करियर में बेहद खास फिल्म होने वाली है, क्योंकि इस फिल्म के लिए उन्होंने जमकर जिम में पसीना बहाया है। एक्टर ने पहली बार किसी फिल्म के लिए अपना लुक पूरी तरह बदला है।
चंदू चैंपियन रिलीज के नजदीक बढ़ रही है, ऐसे में आज 15 मई से फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत चंदू चैंपियन से कार्तिक आर्यन के फर्स्ट लुक के साथ हुई है।
यह भी पढ़ें- Chandu Champion: छोटे बाल और भारत का ब्लेजर पहने नजर आए कार्तिक आर्यन, 'चंदू चैंपियन' से लुक हुआ आउट
दंग कर देगी कार्तिक की बॉडी
चंदू चैंपियन से सामने आए पोस्टर में सबसे ज्यादा ध्यान कार्तिक आर्यन की बॉडी खींच रही हैं। एक्टर ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है, जो उनके फर्स्ट लुक से साफ पता चल रहा है। चंदू चैंपियन के पोस्टर में कार्तिक आर्यन लंगोट पहने मिट्टी पर तेज रफ्तार में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। चेहरे से इंटेंस और सिक्स पैक एब्स बॉडी के साथ एक्टर एथलीट लुक के साथ पूरी तरह न्याय कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म ?
चंदू चैंपियन की टीम की बात करें, तो फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। इससे पहले कार्तिक आर्यन और साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा में साथ काम किया था, जिसमें कियारा आडवाणी ने लीड रोल निभाया था।
यह भी पढ़ें- Chandu Champion: सत्यप्रेम की कथा के बाद कार्तिक आर्यन ने शुरू की चंदू चैम्पियन की शूटिंग, सेट से शेयर की फोटो
कार्तिक की आने वाली फिल्में
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो चंदू चैंपियन के अलावा उनके पास भूल भुलैया 3 भी है। हाल ही में एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो नए लुक में नजर आए थे। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए फैंस ने कहा कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में शायद रोबोट या एलियन किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, कार्तिक की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।