विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandu champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे Kapil Dev, कहा- 'इसने मुझे रुला दिया'

Published: Tue, 18 Jun 2024 07:36 PM (IST)

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन पिछले काफी दिनों से चर्चा बटोर रही है। हाल ही में फिल्म थिएटर्स में रिलीज ...और पढ़ें

चंदू चैंपियन के फैन हुए कपिल देव, (X Image)
चंदू चैंपियन के फैन हुए कपिल देव, (X Image)

HighLights

  1. चंदू चैंपियन पर कपिल देव को गर्व
  2. कार्तिक आर्यन को बताया शानदार
  3. कबीर खान की भी हुई तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म को लेकर रिव्यू भी आने लगे हैं। हाल ही में शबाना आजमी ने चंदू चैंपियन की तारीफों के पुल बांधे थे। वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

कपिल देव अक्सर स्पोर्ट ड्रामा फिल्मों को सपोर्ट करते हैं। उन्होंने चंदू चैंपियन की भी तारीफ, लेकिन इसे एक अलग फिल्म बताया, जिसने कपिल देव को रोने पर मजबूर कर दिया।

कपिल देव के दिल को छू गई फिल्म

कपिल देव ने चंदू चैंपियन की कहानी की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने लीड एक्टर कार्तिक आर्यन को शानदार एक्टर कहा और कबीर खान की भी तारीफ की। कपिल देव ने सोशल मीडिया पर चंदू चैंपियन का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही कैप्शन में कहा, "चंदू चैंपियन! निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते। मुझे स्पोर्ट्स फिल्में देखना बहुत पसंद है और मैं उनकी सराहना करता हूं, लेकिन ये सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म होने से कहीं बढ़कर है।"

यह भी पढ़ें- Chandu Champion Promo: 'चंदू चैंपियन' बनने के चक्कर में नमूना बने कार्तिक आर्यन, मजेदार है फिल्म का नया प्रोमो

तारीफ करते नहीं थक रहे कपिल देव

उन्होंने आगे कहा, "ये स्पोर्ट्स ड्रामा से कहीं आगे है। इसे देखते हुए मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया और फिर थोड़ा और रोया। कबीर खान को सलाम। आपने फिर से कमाल कर दिया। एक और शानदार फिल्म बनाई। कार्तिक आर्यन ने क्या कमाल काम किया, आपका प्रयास और प्रतिभा चमक रही है। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें ये फिल्म देने के लिए शुक्रिया। आप सभी चैंपियन हैं !"

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Dev (@therealkapildev)

बायोपिक है चंदू चैंपियन

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी चंदू चैंपियन का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन का लीड रोल निभाया है। चंदू चैंपियन, मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है, जिन्होंने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। 

यह भी पढ़ें- 'कुछ कहानियां कहनी जरूरी होती है', कार्तिक आर्यन की Chandu Champion की साजिद नाडियाडवाला ने बताई खासियत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।