विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रंगभेद मामले में तनिष्ठा चटर्जी के विरोध का हुआ असर, चैनल ने मांगी माफी

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 28 Sep 2016 04:31 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 07:41 AM (IST)

चैनल की तरफ से दूसरे शोज को हवाला देते हुए कहा गया कि 'उड़ान', 'शक्ति', 'थपकी' जैसे शोज पॉजिटिव चेंज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। चैनल कलर्स ने एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी से माफी मांग ली है। तनिष्ठा ने चैनल के शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा' में रेसिस्ट कमेंट्स करने का आरोप लगाया था। चैनल के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

पार्च्ड में फीमेल लीड रोल निभाने वाली तनिष्ठा चैनल के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा' में अपनी फिल्म को प्रमोट करने गई थीं। फॉर्मेट के मुताबिक शो में सेलिब्रटीज की खिंचाई की जाती है। तनिष्ठा के मुताबिक उन्हें रोस्टिंग से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन शो में उनके सांवले रंग को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने बचपन में जामुन ज्यादा खाए हैं, जो उनका रंग काला है। उन्हें बार-बार काली कलूटी बैंगन लूटी कहकर अपमानित किया गया। जब बात बर्दाश्त से बाहर चली गई, तो तनिष्ठा ने शो से बॉयकॉट कर दिया।

कॉमेडी शो में एक्ट्रेस के सांवले रंग पर किया भद्दा कमेंट, बीच में छोड़ा शो

तनिष्ठा ने पूरा वाकया अपनी फेसबुक वॉल पर भी साझा किया। मामले ने जब तूल पकड़ा, तो चैनल बैकफुट पर आ गया। चैनल ने तनिष्ठा की फेसबुक बॉल पर लंबा स्पष्टीकरण देते हुए माफी मांग ली। चैनल के प्रवक्ता ने कहा है कि कलर्स कभी स्किन कलर को लेकर भेदभाव नहीं करता। चैनल के शो लागी तुझसे लगन को इसीलिए काफी एप्रीशिएट किया गया क्योंकि इसमें रंगभेद के मुद्दे को उठाया गया था।

पिंक देखने के बाद क्यों भड़कीं जया बच्चन?

चैनल की तरफ से दूसरे शोज को हवाला देते हुए कहा गया कि 'उड़ान', 'शक्ति', 'थपकी' जैसे शोज पॉजिटिव चेंज लाने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। कॉमेडी नाइट्स बचाओ में जो हुआ वो चैनल की सोच नहीं है। चैनल की ओर से दावा किया गया है कि इस मामले को लेकर क्रिएटिव टीम और प्रोडक्शन हाउस से बात की गई है ताकि शो चैनल की सोच के हिसाब से आगे बढ़े।

उधर, शो के होस्ट और कलाकार कृष्णा अभिषेक ने कहा- ''शो से पहल तनिष्ठा को इसके फॉर्मेट के बारे में बता दिया था, लेकिन इसके बावजूद अगर उन्हें दुख हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं। जिन सेलिब्रटीज को पसंद आता है वो आते हैं। शाह रूख खान को 'दिलवाले' के लिए 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' में आना था, लेकिन वो 'बचाओ' में आए। वरूण को भी ये शो पसंद आता है।''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।