Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुष्मिता सेन की एक्स भाभी ने खरीदा करोड़ों का घर, वीडियो शेयर कर चारू असोपा ने दिखाई घर के अंदर की झलक

    Updated: Sat, 17 May 2025 09:54 PM (GMT+05:30)

    चारू असोपा (Charu Asopa) ने बीकानेर में अपना नया घर खरीद लिया है। मुंबई छोड़ने के बाद वह अब अपनी बेटी के साथ अपने होमटाउन में शिफ्ट हो गई हैं। नए व्लॉ ...और पढ़ें

    चारू असोपा ने खरीदा नया घर (Photo Credit- Instagram)
    चारू असोपा ने खरीदा नया घर (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. चारू असोपा ने खरीदना नया घर
    2. एक्ट्रेस ने दिखाई घर की झलक
    3. घर का इंटीरियर देख हैरान हुए यूजर्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि वह मुंबई और एक्टिंग दोनों छोड़ चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी बेटी की परवरिश बेहतरीन ढंग से करने के लिए कपड़ों का बिजनेस कर रही हैं। यूट्यूब व्लॉग के जरिए सुष्मिता सेन की एक्स भाभी लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी रोचक जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सपनों का आशियाना खरीदा और घर में प्रवेश करने की वीडियो शेयर कुछ लोगों को हैरान कर दिया।

    बीकानेर में खरीदा चारू ने नया घर

    चारू असोपा ने मुंबई छोड़ने की वजह का खुलासा किया था। उनका कहना है कि उस शहर में उनके लिए खर्च अकेले उठाना मुश्किल हो रहा था। इस वजह से वह अपने होमटाउन में बेटी के साथ शिफ्ट हो गईं। लेटेस्ट व्लॉग में चारू अपने नए घर की डिटेल्स लगातार शेयर करती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक वीडियो में देखने को मिला की उन्होंने नए घर में रहना शुरू कर दिया है। इसके बाद अब चर्चा में उनके घर की कीमत और घर का इंटीरियर आ गया है। अपने फॉलोअर्स को एक्ट्रेस ने घर के अंदर की झलक लेटेस्ट वीडियो के जरिए दिखाई है।

    चारू ने व्लॉग में जानकारी दी कि वह नए घर में शिफ्ट हो गई हैं और इंटीरियर का काम अभी चल रहा है। उन्होंने कहा, 'बिस्तर अभी तैयार नहीं हुआ है और इस वजह से मैं अपनी बेटी के साथ जमीन पर गद्दे पर सोई।'

    ये भी पढ़ें- 'जब रंगे हाथ पकड़ा तो...', Rajeev Sen के दोस्त से बात करने के आरोप पर Charu Asopa ने तोड़ी चुप्पी

    घर को सजाने के लिए चारू ने खरीदे 26 पौधे

    अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए हर कोई प्लांट लगाता है। चारू असोपा ने घर को सजाने के लिए 26 नए पौधे खरीदे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने नए व्लॉग के जरिए दी है। एक्ट्रेस को वीडियो में पौधा की खरीददारी करते हुए भी देखा गया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

    चारू ने अपने नए घर के लिए बुद्ध शोपीस भी खरीदा है। इसे उन्होंने अपने घर के एंट्री गेट के पास लगाया। चारू की बेटी यह सब देखकर एक्साइटेड नजर आईं। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले आपके पास पैसे नहीं थे और अब आपने घर खरीद लिया और उसके लिए महंगी शॉपिंग भी कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- 'तुम अच्छे बाप होते तो...', Sushmita Sen के भाई पर आगबबूला हुए यूजर्स, Charu Asopa पर लगाए थे आरोप