Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये आपको मेंटली मार सकता है...' 19 साल की उम्र में Akshaye Khanna ने झेला गंजापन, एक्टर ने बताया कैसी थी स्थिति

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 07:45 PM (IST)

    अभिनेता अक्षय खन्ना बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते लेकिन फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें काफी याद क ...और पढ़ें

    अक्षय खन्ना के गिरने लगे थे बाल (Photo: Instagram)
    अक्षय खन्ना के गिरने लगे थे बाल (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. आपको मानस‍िक रूप से मार सकता है - अक्षय
    2. अक्षय खन्ना के लिए दुखदाई था वो पल
    3. एक्टर के झड़ने लगे थे बाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) को वर्तमान में फिल्म छावा में उनके औरंगजेब के किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। अक्षय खन्ना पब्लिसिटी से दूर रहते हैं और सादगी से अपने जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

    19 साल की उम्र में गिरने लगे थे बाल

    एक्टर फिलहाल इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। एक ऐसा समय था जब बहुत ही कम उम्र में उनके बाल गिरना शुरू हो गए थे और ये उनके जीवन की सबसे बड़ी बाधा बन गया था। मिड-डे को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि महज 19 साल की उम्र में उनके बाल कम होना शुरू हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस वजह से उनका दिल टूट गया था।

    यह भी पढ़ें: Akshaye Khanna नहीं, ये बॉलीवुड हीरो था Chhaava में औरंगजेब के किरदार के लिए पहली पसंद!

    मुझे ये चीज बहुत परेशान करती थी - अक्षय खन्ना

    एक्टर ने कहा- 'सिनेमा की दुनिया में एक हीरो के लिए उसका लुक और चेहरा बहुत मायने रखता है। ऐसे में 19-20 साल की उम्र में गंजा होना मेरे लिए बेहद दुखदायी था। यह ऐसा था जैसे एक पियानो बजाने वाले की उंगलियों को काट दिया जाए। उन दिनों मुझे ऐसा ही महसूस होता था। जब तक आप सच्चाई को स्वीकार नहीं कर लेते ये आपको परेशान करती रहती है।'

    एक हीरो के लिए उसका चेहरा ही सबकुछ होता है

    उन्होंने आगे कहा,'आप एक खिलाड़ी, क्रिकेटर या फुटबॉलर हो सकते हैं। अगर एक समय आपको चोट लग जाए और आपको ये पता चले कि आपके घुटने की सर्जरी होनी है तो ये आपके लिए बहुत ही हार्ट ब्रेकिंग होगा। आप अपने करियर के एक या दो साल खो सकते हैं। ठीक इसी तरह फिल्म लाइन में भी ये बहुत मायने रखता है कि आप कैसे दिखते हैं? खासकर यह हिस्सा (चेहरा)। मेरा मतलब है कि चेहरे के नीचे का शरीर तो आप ढक भी सकते हैं या जो भी हो। लेकिन 19-20 की उम्र में बाल झड़ना मेरे लिए सबकुछ तबाह होने जैसा है। दिल तोड़ने वाला है और यह आपको मानसिक रूप से मार सकता है।'

    खबरें और भी

    साल 1997 में किया था डेब्यू

    अक्षय खन्ना ने साल 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से डेब्‍यू किया था। फिलहार उन्हें फिल्म छावा के लिए काफी ज्यादा तारीफ मिल रही है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित, छावा मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी है। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है।

    यह भी पढ़ें: 'दिल चाहता है' में Akshaye Khanna को ऑफर हुआ था Aamir Khan का रोल, अभिषेक-ऋतिक ने ठुकराई थी फिल्म