विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava के एक सीन को शूट करते हुए बहुत रोए थे Vicky Kaushal, बार-बार करने पड़े थे रीटेक

Published: Tue, 25 Feb 2025 03:39 PM (IST)

छावा को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और फिल्म का क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हो रहा है। ...और पढ़ें

छावा की शूटिंग के दौरान रो पड़े थे विक्की कौशल/ फोटो- Instagram
छावा की शूटिंग के दौरान रो पड़े थे विक्की कौशल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. एक सीन की शूटिंग के दौरान रो पड़े थे विक्की कौशल
  2. विक्की कौशल ने हर सीन को सच बनाने में लगाई थी जान
  3. बिग बॉस से जुड़े इस व्यक्ति ने बताया सेट पर क्या हुआ था

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल को फिल्म 'छावा' के लिए चारो ओर से सराहना मिल रही है। फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र मराठा वीर योद्धा संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है। इस मूवी में अभिनेता ने जिस तरह से इस किरदार में जान फूंकी है, वह देखकर हर कोई हैरान रह गया है। छावा का एंडिंग सीन देखकर जो भी बाहर आ रहा है, उसकी आंखें नम हैं। 

लक्ष्मण उतेरकर की फिल्म में 'छत्रपति संभाजी महाराज' के किरदार में ढलने के लिए विक्की कौशल ने कितनी मेहनत की है, ये आप फिल्म में साफ-साफ देख सकते हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी डायलॉग डिलीवरी पर काम किया है, बल्कि हर सीन के लिए काफी मेहनत की है। हालांकि, अब बिग बॉस 18 के वॉइस ओवर आर्टिस्ट  ने बताया कि 'छावा' में एक सीन था, जिसे शूट करते हुए पिता के बारे में सोचकर विक्की कौशल सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। कौन सा था वह सीन, चलिए जानते हैं: 

किस सीन की शूटिंग के दौरान छलक गए थे विक्की के आंसू 

मंझे हुए कलाकार विक्की कौशल का फिल्म 'छावा' में हर सीन बिल्कुल रियल लगता है। मूवी में उन्होंने हर सीन को अंदर से फील किया है, लेकिन एक सीन था जिसने विक्की को बेहद इमोशनल कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Chhaava के बाद इस बड़ी फिल्म की तैयारी में जुटे Vicky Kaushal, को-स्टार्स के साथ मनाया डायरेक्टर का जन्मदिन

फिल्म में पेशवा नीलोपंत का किरदार अदा करने वाले और बिग बॉस में अपनी भारी भरकम आवाज का जादू चला चुके अभिनेता ने कहा,

"फिल्म में एक सीन है, जहां विक्की कौशल को अगला छत्रपति घोषित किया जाता है, उस सीन में जब वह आश्तोश राणा, विनीत कुमार और मुझे फॉलो करते हुए आगे बढ़ते हैं।  इस सीन को हमें तीन बार शूट करना पड़ा था, क्योंकि विक्की कौशल बीच में रो पड़े थे। वह ये सोचकर बहुत ज्यादा भावुक हो गए थे कि वह संभाजी महाराज के रूप में नए छत्रपति की भूमिका अदा कर रहे हैं"। 

Photo Credit- Imdb

पिता के खोने के दर्द को महसूस कर रहे थे विक्की कौशल 

विजय विक्रम सिंह ने 'छावा' की शूटिंग के दौरान के सीन को याद करते हुए बताया कि विक्की किस कदर संभाजी महाराज के किरदार में डूब गए थे। उन्होंने कहा,

"वह अपने किरदार में ऐसा घुस गए थे कि वह उनके पिता के खोने के दर्द को फील कर पा रहे थे, उन्हें ये भी एहसास था कि उनके जाने के बाद महाराज पर कितनी ज्यादा जिम्मेदारियां आ गई थीं। 

Photo Credit- Instagram 

विक्की कौशल फिल्म छावा में जहां छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आए, वहीं दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी महारानी येसुबाई का किरदार अदा किया था। इसके अलावा दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखाई दिए।  

यह भी पढ़ें: Chhaava vs Animal: 'छावा' ने निकाली 'एनिमल' की हेकड़ी, 11वें दिन की कमाई में बजा दी बैंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।