यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhaava के 'कवि कलश' के घर गूंजी किलकारी, Vineet Kumar Singh की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
Vineet Kumar Singh Son इस साल छावा फिल्म में कवि कलश की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। अब ख ...और पढ़ें

HighLights
- अभिनेता विनीत कुमार सिंह बने पिता
- पत्नी रुचिरा सिंह ने दिया बेटे को जन्म
- छावा से एक्टर को मिली नई पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से एक दमदार अभिनेता के तौर पर सिनेमा जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इस साल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा में कवि कलश की भूमिका से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले विनीत की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आई है।
46 साल के अभिनेता पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रुचिरा सिंह ने एक बेटे (Vineet Kumar Singh Son) को जन्म दिया है। इस मामले को लेकर विनीत कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट साझा कर जानकारी दी है।
पिता बने छावा के कवि कलश
दो दशक से ज्यादा समय से विनीत कुमार सिंह हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। लेकिन सुपरस्टार विक्की कौशल की छावा से उनको एक नई पहचान मिली है। हर कोई उनके अभिनय का फैन है और वह सबके पसंदीदा कलाकार भी बन गए हैं। अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी का इजहार विनीत ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर किया है। एक पोस्ट शेयर करते हुए विनीत कुमार सिंह ने पिता बनने की सबसे बड़ी खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है।

यह भी पढ़ें- अब तक नहीं देखी Superboys of Malegaon? इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार फिल्म
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- भगवान की दया हम पर बरसी है। दुनिया वालों छोटा सिंह आ गया है और पहले ही दिन से दिल और दूध की बोतलों को चुरा रहा है। इस बेहद अनमोल और नन्ही की खुशी के लिए हम भगवान को धन्यवाद कहते हैं। विनीत और रुचिरा।
खबरें और भी

इस तरह से विनीत कुमार सिंह ने पिता बनने की भावना को व्यक्त किया है। बता दें कि बीते 24 जुलाई 2025 को विनीत की पत्नी रुचिरा सिंह ने बेटे को जन्म दिया और इसका एलान अब 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर किया है। मालूम हो कि विनीत कुमार सिंह और रुचिरा सिंह ने साल 2021 में एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया था और अब शादी के 4 साल बाद इनके घर के एक लाडले का जन्म हुआ है।
रिलीज हुई है विनीत ये सीरीज
इस साल छावा और जाट जैसी बॉलीवुड मूवीज से फैंस का दिल जीतने वाली विनीत कुमार सिंह की लेटेस्ट वेब सीरीज रंगीन को हाल ही में रिलीज किया गया है। इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।