विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava Dialogues: 'फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की...', 'छावा' के इन 10 धांसू डायलॉग्स से गूंजा थिएटर

Published: Mon, 17 Feb 2025 02:27 PM (IST)

Chhaava Best Dialogues लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। ...और पढ़ें

छावा मूवी के 10 धांसू डायलॉग्स । फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
छावा मूवी के 10 धांसू डायलॉग्स । फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 14 फरवरी को रिलीज हुई थी छावा मूवी
  2. 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है छावा
  3. छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित मूवी छावा (Chhaava) का राज चल रहा है। 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म को लेकर बज तो काफी था, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म तीन दिन के अंदर 100 करोड़ रुपये के पार कमाई कर लेगी। हालांकि, संडे को बॉक्स ऑफिस पर जो बवंडर आया, उसने छावा के मेकर्स को मालामाल बना दिया है।

14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छावा मराठा साम्राज्य के शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज पर लिखी नोवेल का हिंदी एडेप्टेशन है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही है कि वो छावा में धांसू डायलॉग्स हैं। विक्की कौशल जब तेज आवाज में हर हर महादेव बोलते हैं तो यह दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है।

छावा के बेस्ट डायलॉग्स

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को बयां करती है। कहानी में जितना दम है, इसके डायलॉग्स भी उतने ही शानदार हैं। विक्की कौशल की फिल्म के डायलॉग्स ऋषि वीरवानी और इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर हावी हुआ छावा, इतने करोड़ कमाकर दुनियाभर में किया शासन

छावा के वो धांसू डायलॉग्स जिसे सुनकर दर्शक भी सीटियां बजाने को मजबूर हो गए...

जय भवानी, पार्वती पतये, हर हर महादेव

शेर नहीं रहा लेकिन छावा अभी भी जंगल में घूम रहा है।

फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती, अगर मराठा साम्राज्य के विरुद्ध सोचने की भी जुर्रत की।

हम शोर नहीं करते, सीधा शिकार करते हैं

मौत के घुंघरू पहन के नाचते हैं हम औरंग, हमारी मौत मराठों के हर घर एक नया सिवा एक नया संभा पैदा करेगी लेकिन जब तू मरेगा तब ये तेरी मुगल सल्तनत भी मर जाएगी।

संभा का ऐसा हाल करो कि वह अपनी मौत की भीख मांगे

मन के जीते जीत है, मन के हारे हार, हार गए जो बिन लड़े, उन पर है धिक्कार

भोंसले परिवार का हर पुरुष पहाड़ी तूफान है तो जिसकी गति को पार्वत भी नहीं रोक पाया, उसका कोई क्या बिगाड़ लेगा।

औरंग और उसकी सल्तनत को जलाकर राख कर देंगे।

हमे हराने वाली हर कोशिश को मारेंगे, हर शण्यंत्र को तोड़ेंगे, छत्रपति शिवाजी महाराज का सपना पूरा करके ही छोड़ेंगे, जय भवानी।

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर छावा ने तीन दिन के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।