विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 के सिंहासन को जलाकर राख कर देगी Vicky Kaushal की छावा? साउथ में इतनी स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

Published: Thu, 06 Mar 2025 02:09 PM (IST)

छावा बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती जा रही है। विक्की कौशल की फिल्म ने बड़ी आसानी से हिंदी बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

छावा के तेलुगु वर्जन की रिलीज (Photo: Instagram)
छावा के तेलुगु वर्जन की रिलीज (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 14 फरवरी को रिलीज हुई थी छावा
  2. विक्की कौशल ने निभाया लीड रोल
  3. फिल्म का तेलुगु वर्जन कब होगा रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा (Chhaava Telugu Release) अब तेलुगू रिलीज के लिए तैयार है। ऐतिहासिक ड्रामा का तेलुगू डब वर्जन 7 मार्च को बड़े पर्दे पर आने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

फिल्म बहुत जल्द तेलुगु में रिलीज होगी

छावा की एडवांस बुकिंग रिलीज से दो दिन पहले बुधवार यानी 5 मार्च को शुरू हो गई थी। तेलुगु क्षेत्रों में प्री-सेल्स अब तक ठीक-ठाक हैं। वहीं 6 मार्च को एडवांस बुकिंग में उछाल देखने को मिल सकता है। मैडॉक ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फिल्म की एडवांस बुकिंग की जानकारी शेयर कूी है। फिल्म के तेलुगु वर्जन को 550 प्लस स्क्रीनिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: Chhaava देखने के बाद सीएम फडणवीस ने की फिल्म की तारीफ, कहा -'इतिहासकारों ने संभाजी महाराज के साथ..'.

तेलुगु डब में कितना कमा पाएगी फिल्म

एक तरफ जहां हिंदी वर्जन अभी भी दर्शकों को लुभा रहा है तेलुगु-डब वर्जन अभी भी स्पॉट बुकिंग और वॉक-इन पर निर्भर करता है। हालांकि मूवी तेलुगु वर्जन में भी अच्छी खासी ऑडियंस जुटा सकती है।

हिंदी डब में कमाल कर रही फिल्म

हिंदी बॉक्स ऑफिस की बात करें तो, छावा ने अपने 20 दिनों में थिएटर रन में कुल 478 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और हिंदी वर्जन में काफी अच्छी कमाई कर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपने तेलुगु वर्जन के साथ कितना कलेक्शन कर पाती है।

फिल्म में कौन-कौन आया था नजर

इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति वॉरियर संभाजी महाराज का रोल निभाया है। वहीं रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई और अक्षय खन्ना ने फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाया था। फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

छावा के तेलुगु वर्जन से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर फिल्म चल जाती है तो ये पुष्पा 2 को भी पीछे छोड़ सकती है। वहीं अगर तेलुगु में फिल्म का हिसाब अच्छा रहता है तो मेकर्स इसे आगे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज कर सकते हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Chhaava Collection Day 20: क्या करके मानेगा छावा! 20 दिन बाद भी कलेक्शन में नहीं पड़ा कोई फर्क, जमकर छापे नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।