यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhath Puja 2022: शारदा सिन्हा का छठ गीत 'पहिले पहिल छठ मैया' मचा रहा धमाल, यूट्यूब पर मिले इतने लाइक्स
Chhath Puja 2022 शारदा सिन्हा के छठ गीत पहिले पहिल छठ मैया को यूट्यूब पर 2016 में रिलीज किया गया था। जिसे अब तक 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Chhath Puja 2022: आस्था के अनूठे पर्व छठ में सूर्य की पहली किरण और सायंकाल में अंतिम किरण को अर्घ्य देकर सूर्य को नमन किया जाता है। छठ पर्व, सूर्य देवता को समर्पित है। परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार की कामना से महिलाएं ये व्रत करती हैं। यह व्रत भोजपुरी गीतों के बिना अधूरा है और स्वर जब शारदा सिन्हा के हो तो क्या ही कहना।
छठ गीत ने मचाया धमाल
छठ के मौके पर पद्मश्री शारदा सिन्हा की आवाज में 'पहले पहिल छठी मईया' गीत आज भी खूब सुना जाता है। 2016 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में विदेशी बहू को छठ करते हुए दिखाया गया है। वो विदेश में छठ पूजा करती है और आस पड़ोस के हिदुस्तानी व विदेशी उनके घर आते हैं। देखते हैं कि कैसे छठ व्रत किया जाता है। ये सॉन्ग अभिनेत्री क्रिस्टीन जेडेक और अभिनेता क्रांति प्रकाश झा पर फिल्माया गया है।
'पहिले पहिल हम कईनी छठी...'
क्रिस्टीन जेडेक इस छठ गीत को गाते हुए कहती है कि 'पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार करिहा क्षमा छठी मईया भूल-चूक गलती हमार.. सब के बलकवा के दिहा छठी मईया ममता-दुलार पिया के सनईहा बनईहा मईया दिहा सुख-सार...'। इस सॉन्ग में अभिनेत्री क्रिस्टीन जेडेक पहली बार व्रत करती है अपने घर परिवार की सुख शांति के लिए मैया से प्रार्थना करती हैं।
लोगों को पसंद आई शारदा सिन्हा की आवाज
इस गीत को पद्मश्री शारदा सिन्हा गाने के साथ सकत इसको कंपोज भी किया है। इस म्यूजिक आदित्य देव ने दिया है। बता दें कि इस व्रत की नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होती है और तीसरे दिन सुर्यास्त के साथ व्रत की समाप्ति होती है और इससे पहले ही लोगों के घरों में छठ गीत की गूंज सुनाई देने लगी है। अब छठ महापर्व हो और शारदा सिन्हा का गाना ना हो ये कैसे हो सकता है।