Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Geet 2022: पवन सिंह से लेकर अक्षरा सिंह के छठ गीतों की मची धूम, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 02:46 PM (IST)

    छठ का ये त्यौहार 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। लेकिन आप इस त्यौहार की कितनी भी तैयारियों क्यों न कर लें छठ गीतों के बिना सब फीका ली लगता है। लोगो ...और पढ़ें

    Photo Credit : Bhojpuri Chhath Puja Songs
    Photo Credit : Bhojpuri Chhath Puja Songs

    नई दिल्ली, जेएनएन। Chhath Geet And Chhath Puja  Special Songs 2022: दिवाली के बाद अब छठ के त्यौहार को लेकर धूम मची है। यूपी, बिहार से लेकर कई अन्य राज्यों में छठ पूजा की तैयारियों इस वक्त जोरों-शोरो पर की जा रही हैं। छठ का ये त्यौहार 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। लेकिन आप इस त्यौहार की कितनी भी तैयारियों क्यों न कर लें छठ गीतों के बिना सब फीका ही लगता है। लोगों में छठ के गानों को लेकर भी खासा उत्साह देखने को मिलता है। इस वक्त अक्षरा सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक के कई सारे छठ पूजा स्पेशल गाने यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। यहां देखें लेटेस्ट छठ पूजा स्पेशल गानों की लिस्ट...

          

    पवन सिंह के छठ गीत ने मचाया धमाल

    पवन सिंह के नए छठ गीत का टाइटल 'उगी सुरुज देव' हैं। ये गाना यूट्यूब पर दो दिन पहले रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ टीवी के फेमस धार्मिक शो ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाने वाली पूजा बनर्जी भी नजर आ रही हैं। इस गाने के साथ ही पूजा की भोजपुरी में एंट्री हुई है। गाने में पवन सिंह और पूजा की केमिस्ट्री काफी कमाल लग रही है। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे काफी काफी व्यूज मिल चुके हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayussh Aanannd (@ayussh_aanannd)

    अक्षरा सिंह लेकर आईं हैं छठ गीत

    छठ पूजा से एक दिन पहले ही भोजपुरी सुपरस्टार और बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह ने छठ गीत रिलीज किया है। अक्षरा के इस गाने का नाम है ‘सुनली अरजिया हे दीनानाथ’। ये गाना अक्षरा सिंह ने आयुष आनंद के साथ मिलकर  गाया है। इस गाने में अक्षरा की मधुर आवाज लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं अक्षरा के साथ ये गाना गाकर  आयुष आनंद बेहद खुश हैं। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    खेसारी का छठ गीत हो रहा है ट्रेंड

    भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव हर साल छठ के पावन पर्व पर छठ गीत लेकर आते हैं। ऐसे में इस साल भी उनका नया छठ गीत फैंस के बीच खूब छाया हुआ है। ये गाना खेसारी लाल यादव ने 20 अक्टूबर को रिलीज किया था। इस गाने का नाम है ‘जातानी बजारे धनी का का ले आएम’ है। खेसारी के इस गाने को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ये गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है।                                                                

    नेहा राज के गाने को फैंस कर रहे हैं पसंद

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर नेहा राज ने भी छठ के मौके पर अपना स्पेशल छठ गीत रिलीज किया है। नेहा का ये गीत एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। इस गाने में माही को सुर्य देव की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। इस गाने का नाम है ‘उग हे सूरज देव’।