Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhello Show: 100 रुपये से भी कम में देखें ऑस्कर में जाने वाली भारतीय फिल्म 'छेलो शो', इस दिन होगी रिलीज

    By Jagran NewsEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 05:13 PM (GMT+05:30)

    India entry to 95th Oscars Chhello Show to release in 95 cinemas 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की तरफ से अपनी दावेदारी पक्की करने वाली फिल्म छेलो शो बस ...और पढ़ें

    India entry to 95th Oscars Chhello Show to release in 95 cinemas, Instagram
    India entry to 95th Oscars Chhello Show to release in 95 cinemas, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। India entry to 95th Oscars Chhello Show to release in 95 cinemas: हाल ही में गुजराती फिल्म द लास्ट शो (छेलो शो) को लेकर घोषणा की गई थी कि फिल्म 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री होगी। इस घोषणा के बाद से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच छेलो शो को लेकर एक अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार दर्शक शो को 100 रुपये से भी कम में देख पाएंगे।

    छेलो शो के 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड में जाने की खुशी में फिल्म के मेकर्स ने इसे देशभर के 95 सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। अब मेकर्स ने छेलो शो से जुड़ी से एक और घोषणा की है, जिसके अनुसार 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म एक दिन पहले यानी 13 अक्टूबर की रात को रिलीज होने वाली है।

    इतने रुपये की होगी फिल्म की टिकट

    छेलो शो को ऑफिशियल डेट से एक दिन पहले रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के टिकट के दाम भी कम कर दिए है। 13 अक्टूबर के लिए छेलो शो के टिकट के दाम सिर्फ 95 रुपये रखा गया है। छेलो शो के मेकर्स ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि फिल्म 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में जा रही है और रिलीज भी 95 सिनेमाघरों में हो रही है। अब फिल्म के टिकट के दाम भी एक दिन के लिए 95 रुपये हो गए हैं।

    पहले ही रिलीज हो चुकी है छेलो शो

    मंगलवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने साल 2021 की फिल्म 'छेलो शो' को ऑस्कर 2023 में बतौर ऑफिशियल एंट्री भेजे जाने की घोषणा की। 'छेलो शो' का डायरेक्शन पान नलिन ने किया है। फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 'छेलो शो' को साल 2021 में पहली बार 'ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल' में दिखाया गया था। फिल्म का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, लास्ट शो एलएलपी और मार्क डुअल द्वारा किया गया है। 'छेलो शो' 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। 

    खबरें और भी