Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone Saw Chhello Show: दीपिका पादुकोण, विद्या बालन जैसे कई कलाकारों ने देखी छेलो शो, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 07:00 PM (IST)

    Deepika Padukone Saw Chhello Show दीपिका पादुकोण फिल्म एक्ट्रेस है। वह भारत की ओर से ऑस्कर भेजी जा रही फिल्म छेलो शो देखने के बाद फिल्म के कलाकारों से ...और पढ़ें

    Deepika Padukone Saw Chhello Show: दीपिका पादुकोण ने छेलो शो देखी है।
    Deepika Padukone Saw Chhello Show: दीपिका पादुकोण ने छेलो शो देखी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Saw Chhello Show: छेलो शो फिल्म शुक्रवार दिनांक 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें दीपिका पादुकोण ने भाग लिया है। फिल्म देखकर वह काफी प्रभावित हुई और उन्होंने फिल्म के बाल कलाकार भाविन रबारी के गाल पर किस किया है। इसके चलते भाविन के चेहरे की मुस्कान देखने लायक है।

    छेलो शो भारत की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक तौर पर भेजी गई है

    छेलो शो भारत की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक तौर पर भेजी गई है। फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग में दीपिका पादुकोण के अलावा, विद्या बालन, आदित्य रॉय कपूर और सनी कौशल आकांक्षा रंजन और कियारा आडवाणी देखने पहुंचे थे। दीपिका पादुकोण भाविन रबारी के साथ नजर आई। इस अवसर पर वह सफेद कलर की ड्रेस पहने नजर आई। वह भाविन की परफॉरमेंस से प्रभावित नजर आई।

    यह भी पढ़ें: Actress Karwa Chauth 2022: शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के करवा चौथ की देखें वायरल तस्वीरें

    दीपिका पादुकोण से मिलने के बाद भाविन रबारी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

    दीपिका पादुकोण से गाल पर किस मिलने के बाद भाविन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाविन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें ऑस्कर के बारे में बिलकुल भी कोई जानकारी नहीं थी, उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी फिल्म के निर्देशक पान नलिन ने फिल्म को लेकर हुई घोषणा के बाद दी है। भाविन ने यह भी कहा कि वह पढ़ाई कर रहा है और उसे फिल्में देखना पसंद नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Hina Khan Bold Photos: हिना खान ने डीप नेक थाई हाई वन पीस ड्रेस में मचाया गदर, फैंस ने कहा- जन्नत...

    छेलो शो के एक और कलाकार का कैंसर से 10 वर्ष की आयु में निधन हो गया है

    वहीं दुर्भाग्यवश फिल्म छेलो शो के एक और कलाकार राहुल कोली का कैंसर से 10 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। भारत की ओर से ऑस्कर में जा रही फिल्म को लेकर निर्देशक पान नलिन काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा है कि उन्हें आशा है कि यह फिल्म ऑस्कर जीतने में अवश्य सफल होगी।

    खबरें और भी