Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Children's Day 2024: बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे आपके फेवरेट सुपरस्टार्स, एक को पहचानना होगा मुश्किल

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 14 Nov 2024 12:45 PM (IST)

    Childrens Day 2024 बॉलीवुड स्टार्स आज अपने अभिनय और स्टाइलिश लुक्स के लिए जाने जाते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार के बारे में सबकुछ जानने के लिए बेत ...और पढ़ें

    बचपन में ऐसे दिखते ये फिल्मी सितारे (photo credit- instagram)
    बचपन में ऐसे दिखते ये फिल्मी सितारे (photo credit- instagram)

    HighLights

    1. 14 नवंबर को मनाया जा रहा चिल्ड्रन डे 2024
    2. बचपन में ऐसे दिखते ये फिल्मी सितारे
    3. फोटो देख आंखो पर नहीं होगा यकीन

    नई दिल्ली: Children's Day 2024: 14 नवबंर यानी आज पूरे देश में चिल्ड्रन डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग बच्चों को गिफ्ट्स देते हैं तो कुछ अपने बचपन को याद करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी सितारे इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।

    ग्लैमर की इस इंडस्ट्री में स्टार्स को अपने लुक्स पर काफी ध्यान देना पड़ता है। इनमें कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिनके चहरे इतने बदल जाते हैं कि उनकी बचपन की फोटो देख उन्हें पहचानना एक टास्क बन जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स को वो लुक दिखाने वाले हैं जिन्हें देख आपके लिए पहचानना मुश्किल हो जाएगा।

    photo credit- Instagram

    1.करीना कपूर खान

    करीना कपूर ने इंडस्ट्री में अपने किरदारों से पहचान बनाई है। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू' तो आपको याद ही होगी। ये वही पू है जिन्होंने अपने फैशन सेंस से सबको अपना दीवाना बनाया। एक्ट्रेस की जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ था और उन्होंने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Children's Day 2023: किसी ने 6 तो किसी ने 10 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग, फिर बड़े होकर किया दिलों पर राज

    2.शाहरुख खान

    इस फोटो में नजर आ रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि किंग खान हैं. वे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर की झलक पाने के लिए फैंस तरसते हैं। शाहरुख का बचपन दिल्ली में गुजरा है। साल 1992 में आई फिल्म 'दिवाना' से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। एक्टर की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है।

    खबरें और भी

    photo credit- Instagram

    3.प्रियंका चोपड़ा

    इस फोटो में नजर आ रही बच्ची आज बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। बचपन से ही एक्सपेशन क्वीन रहीं प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस बचपन में कितनी प्यारी दिखती थीं।

    photo credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 के बाद भी कार्तिक आर्यन का बॉक्स ऑफिस पर रहेगा राज, लिस्ट में शामिल कौन-कौन सी मूवीज?

    4.सलमान खान

    ये हैं बॉलीवुड के दंबग खान। सलमान खान के बचपन की ये तस्वीर काफी प्यारी है. सलमान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान खान के पिता सलीम खान इंडस्ट्री के जाने-माने स्क्रीन राइटर हैं।

    Photo Credit- Instagram

    5.दीपिका पादुकोण

    अपनी पहली ही फिल्म से सबको अपना दिवाना बनाने वाली ये क्यूट बच्ची दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका ने 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। एक्ट्रेस का जन्म 5 जनवरी 1996 में हुआ था। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी नन्ही परी 'दुआ' को वेलकम किया है।

    6.अक्षय कुमार

    पंजाब के अमृतसर में जन्मा या बच्चा कोई और नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का खिलाड़ी कुमार है। अक्षय बॉलीवुड के उन गिने-चुने स्टार्स में से हैं जो करीब 3 दशक से इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाए हुए हैं। एक्टर एक्टिंग के साथ-साथ अपने अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है।

    Photo Credit- Instagram

    7. आलिया भट्ट

    ये तस्वीर इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस के टैग से मशहूर आलिया भट्ट की है। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 मे हु्आ था। आलिया ने इंडस्ट्री में बीते समय में अपने अभिनय से खुब सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक्ट्रेस की बेटी राहा भी उसी क्यूटनस के लिए सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं।

    Photo Credit- Instagram

    8.आमिर खान

    मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान बचपन में काफी प्यारे दिखते थे। आमिर खान अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों के मामले में एक्टर काफी सजग हैं उनकी फिल्मों में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सोशल मैसेज भी होता है।