Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chiranjeevi के फैन की थिएटर में हुई मौत, Mana Shankara Vara Prasad Garu को देखते वक्त आया हार्ट अटैक?

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 05:49 PM (IST)

    तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की लेटेस्ट फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गरू को आज सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। अब खबर आ रही है कि इस मूवी ...और पढ़ें

    चिरंजीवी की नई फिल्म के दौरान हुई घटना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    चिरंजीवी की नई फिल्म के दौरान हुई घटना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. मन शंकरा वारा प्रसाद गरू को देखते वक्त फैन की मौत

    2. थिएटर में देख रहा था चिरंजीवी की नई फिल्म

    3. हार्ट अटैक की वजह से एक्टर के फैन का निधन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम इस वक्त उनकी नई फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गरू को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 12 जनवरी यानी आज से 70 वर्षीय तेलुगु अभिनेता की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बीच मन शंकरा वारा प्रसाद गरू की स्क्रीनिंग के दौरान एक दुखद घटना देखने को मिली है। 

    चिरंजीवी का एक चाहने वाला फर्स्ट डे अपने पसंदीदा कलाकार की नई फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गरू को देखने के लिए हैदाराबाद के थिएटर में पहुंचा। खबर है कि स्क्रीनिंग के दौरान अचानक से उस शख्स को हार्ट अटैक आया और उसका निधन हो गया है। 

    थिएटर में चिरंजीवी के फैन की मौत

    साउथ सिनेमा के सितारों को लेकर फैंस में गजब का क्रेज देखने को मिलता है। वहां फिल्म कलाकारों को भगवान की तरह पूजा जाता है और प्रशंसक रिलीज के पहले ही दिन अपने फेवरेट एक्टर्स की मूवीज देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ चिरंजीवी की फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गरू को लेकर देखने को मिला है।

    यह भी पढ़ें- The Raja Saab और Mana Shanakar Prasad Gaaru की टिकट प्राइस हाइक पर तेलंगाना हाईकोर्ट का साफ इनकार

    Mana Shankara Vara Prasad Garu

    तेलुगु स्क्राइब के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के आधार पर मन शंकरा वरा प्रसाद गरू की फिल्म देख रहे एक फैन की हैदराबाद के कुकटपल्ली के अर्जुन थिएटर में मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उस आदमी के शव को बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है।

    खबरें और भी

    पुलिस को शक है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। चिरंजीवी की नई फिल्म को देखते समय अचानक से हुई फैन की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि, मामले को लेकर अभी मन शंकरा वरा प्रसाद गरू मूवी के मेकर्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

    चिरंजीवी के रिएक्शन का इंतजार

    बीते समय में देखा गया है कि साउथ सुपरस्टार सूर्या के एक फैन का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था, जिसके बाद अभिनेता उसी प्रशंसक के परिजनों से मिलने गए थे। ऐसे में अब हर किसी की नजरें चिरंजीवी के रिएक्शन पर बनी हुई हैं कि वह इस मामले को लेकर क्या रिएक्शन देते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Spirit के सेट से पहले दिन ही गायब रहे Prabhas, चिरंजीवी के साथ तृप्ति डीमरी ने की फिल्म की शुरुआत