यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दोबारा शादी करने जा रहे हैं Chris Evans, चार दिन पहले ही की थी गर्लफ्रेंड से सीक्रेट वेडिंग
Chris Evans And Alba Baptista Wedding Date हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस (Chris Evans) यानी कैप्टन अमेरिका की शादी की खबर सामने आ रही है। हालांकि इस कपल ...और पढ़ें

HighLights
- क्रिस इवांस ने चार दिन पहले की थी शादी
- अब एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं एक्ट्रेस
- 17 सितंबर तक पुर्तगाल में दोबारा शादी करेगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Chris Evans And Alba Baptista Wedding Date: हॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। आज जहां एक्टर अशोक सेल्वन (Ashok Selvan) ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की तस्वीरें शेयर की तो वहीं अब हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस (Chris Evans) यानी कैप्टन अमेरिका की शादी की खबर सामने आ रही है।
हालांकि इस कपल ने गुपचुप अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड से बीते दिनों शादी रचाई थी। वहीं अब क्रिस इवांस दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खुद कैप्टन अमेरिका ने इसका खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें- Chris Evans ने 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग की सीक्रेट वेडिंग, जानें कौन हैं 'कैप्टन अमेरिका' की वाइफ
अल्बा बैप्टिस्टा से की थी शादी
एक्टर क्रिस इवांस ने बीती 9 सितंबर को गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से गुपचुप शादी की थी जो उनसे पूरे 16 साल छोटी है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि ये कपल दोबारा वेडिंग करने जा रहा है। शादी की डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसी हफ्ते होने जा रही है।

क्यों कर रहा है कपल दोबारा शादी
हॉलीवुड वेब साइट 'पेज सिक्स' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, क्रिस इवांस ने दोबारा शादी का फैसला वाइफ अल्बा की फैमिली और दोस्तों के कारण किया है। इस शादी में अल्बा के परिवार और दोस्त शामिल होंगे जो पहले नहीं हुए थे। ये कपल 17 सितंबर तक पुर्तगाल में दोबारा शादी करेगा।

सीक्रेट शादी में शामिल हुए थे मार्वल सुपरहीरो
9 सितंबर को हुई सीक्रेट वेडिंग के में फिल्म एवेंजर्स के को-स्टार्स रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ शामिल हुए थे। जहां क्रिस की उम्र 42 साल हैं तो वहीं उनकी वाइफ अल्बा अभी सिर्फ 26 साल की हैं। इस कपल की लव स्टोरी साल 2021 में शुरू हुई थी।
खबरें और भी
दोनों को लेकर पहली बार नवंबर 2022 में खबर सामने आई थी। जब फैंस ने कपल को न्यूयॉर्क में घूमते हुए स्पॉट किया गया था। वहीं साल 2023 के शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Chris Evans बने दुनिया के 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2022', एक्टर की मां ने कहा- 'इसमें हैरानी की क्या बात है!'