Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Christmas 2023: बाहों में आलिया को लेकर रणबीर ने किया किस, सिद्धार्थ-कियारा का भी क्रिसमस सेलिब्रेश सुर्खियों में

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 01:34 PM (IST)

    Christmas 2023 बी टाउन के सितारों के बीच क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम पूरे शबाब पर है। आलिया-रणबीर से लेकर सिद्धार्थ-कियारा तक कई स्टार्स के लिए ये क्रिस ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor-Alia Bhatt, Kiara Advani-Sidharth Malhotra Christmas Celebration 2023
    Ranbir Kapoor-Alia Bhatt, Kiara Advani-Sidharth Malhotra Christmas Celebration 2023

    HighLights

    1. बी टाउन सितारों ने मनाया क्रिसमस
    2. रणबीर ने ससुराल वालों संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस
    3. सिद्धार्थ-कियारा का सेलिब्रेशन स्टाइल भी चर्चा में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Christmas 2023: क्रिसमस की धूम पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सितारों ने फैंस को क्रिसमस की विशेज दी हैं। हालांकि, कुछ सेलिब्रिटीज के लिए ये क्रिसमस स्पेशल है। इस साल कोई अपने पार्टनर के साथ पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहा है, तो किसी के लिए ये फेस्टिवल एक बड़ी खुशी से कम नहीं है।

    रणबीर-आलिया हुए रोमांटिक

    ये साल रणबीर कपूर के लिए काफी खास रहा है। 2023 की शुरुआत में 'तू झूठी मैं मक्कार' में तारीफ बटोरने के बाद रणबीर ने 'एनिमल' में भी अपनी एक्टिंग का करिश्मा दिखाया। ये फिल्म उनके करियर की हाईएस्ट ओपनर फिल्म साबित हुई। 'एनिमल' की ग्रैंड सक्सेस के बाद रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और ससुराल वालों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते देखे गए। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    आलिया ने सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ इस सुहाने दिन को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। मगर इन सबमें लोगों का ध्यान उस फोटो ने खींचा, जिसमें आलिया, रणबीर की बाहों में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। 

    इसी के साथ एक्ट्रेस ने राहा और उनके नाम का बना स्पेशल बलून भी दिखाया। क्रिसमस सेलिब्रेशन से कपल को रणबीर-आलिया की फोटो के साथ ही एक्ट्रेस की झार्लर वाली ड्रेस भी खूब पसंद की गई। 

    कियारा-सिद्धार्थ का रोमांटिक क्रिसमस सेलिब्रेशन

    बी टाउन के गॉर्जियस कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इस साल एक कपल के तौर पर पहला क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांटिक क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस बस एक टक निहारने को मजबूर हो गए हैं।

    खबरें और भी

    सिद्धार्थ ने कियारा को बाहों में लिए गालों पर किस करते हुए क्रिसमस की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने अपने रोमांटिक मोमेंट की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस ने प्यार जताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कितने सोमवार के व्रत रखने पड़ेंगे?'

    इन स्टार्स ने भी मनाया क्रिसमस

    परिणीति चोपड़ा ने अभी तक राघव चड्ढा के साथ अपने पहले क्रिसमस की फोटो शेयर नहीं की है। लेकिन एक्ट्रेस ने क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ फोटोज शेयर की हैं।

    परिणीति की तरह अथिया शेट्टी ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan Wedding: अरबाज-शूरा के निकाह की पहली तस्वीरें आईं सामने, एक दूजे में खोया दिखा न्यूली वेड कपल