Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Christmas 2024: Raha ने तोतली आवाज में Paps को कहा 'Hi Merry', आखिरी में फ्लाइंस Kiss ने जीता फैंस का दिल

    Updated: Wed, 25 Dec 2024 04:01 PM (IST)

    राहा कपूर (Raha Kapoor) की कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल होने लगती है। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर ही रणबीर और आलिया ने पैप्स के ...और पढ़ें

    राहा कपूर के साथ आलिया और रणबीर (Photo: Instagram)
    राहा कपूर के साथ आलिया और रणबीर (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. राहा की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल
    2. व्हाइट कलर की फ्रॉक में नजर आईं राहा
    3. पैप्स को राहा ने हैलो कहकर किया विश

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये पिछले साल क्रिसमस की ही बात है जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने नन्ही राहा (Raha Kapoor) की मुलाकात फैंस के साथ करवाई थी।

    अब ठीक एक साल बाद बच्ची की वही मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया। राहा है ही इतनी क्यूट कि जिसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राहा का वीडियो

    इस बार तो राहा फैंस को हाय कहते हुए नजर आईं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने राहा एकदम डॉल लग रही थीं। राहा पापा रणबीर कपूर और मम्मी आलिया भट्ट के साथ क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करने पहुंचीं थीं। इस दौरान राहा इतनी क्यूट लग रही थीं कि उनके चेहरे से कोई अपनी नजरें हटा नहीं पाएगा।

    (Photo: Instant Bollywood/Instagram)

    यह भी पढ़ें: Raha Kapoor के क्यूट मोमेंट्स देख बन जाएगा आपका दिन, पापा रणबीर जैसी जर्सी पहने चुरा ली लाइमलाइट

    राहा को गोद में लेकर आए रणबीर

    राहा को रणबीर गोद में लेकर गाड़ी से उतरते हैं। इसके बाद पैपराजी उन्हें देखकर तेज तेज चीखने लगते हैं। सबका जवाब देते हुए राहा बड़े ही प्यार से उन्हें हाय बोलती हैं। अपनी लाडली की मासूमियत देख आलिया भी मुस्कुराने लग जाती हैं। इसके बाद वो रणबीर के गले से चिपक जाती हैं। बता दें कि राहा वैसे भी सभी की फेवरेट स्टार किड हैं। वहीं कैमरे के आगे भी उनका यही रवैया रहता है। वो बिल्कुल भी शर्माती नहीं है। राहा ने जाते-जाते पैपराजी को फ्लाइंग किस भी दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फैंस बार-बार देख रहे वीडियो

    इस तरह रणबीर और आलिया ने बेटी राहा की झलक फैंस को दिखाकर उनके क्रिसमस सेलिब्रेशन की खुशियों को और डबल कर दिया। राहा की इस क्यूटनेस और मुस्कान पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही राहा का ये वीडियो वायरल हो गया। फैंस रिपीट मोड में इसे देखे जा रहे हैं।

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में एक इंटीमेट वेडिंग की थी। शादी उनके पुश्तैनी घर आरके बांग्लो में हुई थी। इसी साल 6 नवंबर को राहा का जन्म हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Raha Kapoor: वीडियो बना रही थीं Alia Bhatt, पीछे से राहा ने 'मां' कहकर लगाई आवाज

    खबरें और भी