विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chunky Panday ने खोली Shakti Kapoor की पोल, 50 हजार देकर किया था विलेन का रोल अपने नाम!

Published: Sun, 01 Dec 2024 07:40 PM (IST)

कपिल शर्मा के शो का लेटेस्ट एपिसोड चर्चा में आ गया है। बीते दिन रिलीज हुए एपिसोड में चंकी पांडे ...और पढ़ें

चंकी पांडे ने खोली शक्ति कपूर की पोल (Photo Credit- Instagram)
चंकी पांडे ने खोली शक्ति कपूर की पोल (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. कपिल शर्मा के शो में साथ नजर आए चंकी पांडे, शक्ति कपूर और गोविंदा
  2. चंकी पांडे ने खोली शक्ति कपूर की पोल
  3. खलनायक का किरदार न करने के लिए अभिनेता को दिए थे पैसे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शक्ति कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। फिल्मों में खलनायक के रोल निभाकर ही उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। बॉलीवुड में उनके किरदारों से जुड़े रोचक किस्से भी खूब सुनने को मिलते हैं। हाल ही में शक्ति कपूर, चंकी पांडे और गोविंदा को एक साथ कपिल शर्मा के शो में देखा गया। इस दौरान दिग्गज अभिनेताओं ने एक-दूसरे के सीक्रेट खोलने का काम किया। चंकी पांडे ने भी बॉलीवुड के खलनायक शक्ति कपूर का एक राज खोल दिया।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में शक्ति कपूर, चंकी पांडे और गोविंदा को हंसी-मजाक वाली पुरानी यादें शेयर करते हुए देखा गया। 90 के दशक में शक्ति कपूर की खलनायक वाली छवि की चर्चा चल रही थी। उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया, ‘उस समय मेरे नेगेटिव रोल ज्यादा चलते थे और मैंने फैसला लिया कि मैं खलनायक के किरदार नहीं अदा करूंगा।

शक्ति कपूर ने की थी हीरो बनने की कोशिश

इसके बाद अभिनेता ने हीरो बनने की कोशिश की। उन्होंने कहा, मैंने जख्मी इंसान फिल्म में लीड एक्टर का रोल प्ले किया। हालांकि, फिल्म ने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और दर्शकों को जख्मी बना दिया। वह पहली फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में 12 बजे लगी और 12:15 बजते ही हटा दी गई। फिल्म फ्लॉप होने के बाद मैंने फिर से विलेन के किरदारों में काम करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- 7 साल बाद Govinda का खुलासा, कृष्णा जिसे समझते थे प्रॉब्लम, उसी ने किया था सपोर्ट

Photo Credit- Instagram

चंकी पांडे ने सुनाया शक्ति कपूर का रोचक किस्सा

कपिल शर्मा के शो में चंकी पांडे ने मौके का फायदा उठाते हुए शक्ति कपूर से जुड़ा एक रोचक किस्सा सुनाया। अभिनेता ने बताया कि शक्ति कपूर ने एक अभिनेता को खलनायक की भूमिका निभाने से रोका था, क्योंकि वह उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहा था।

Photo Credit- Instagram

इसके लिए शक्ति कपूर ने एक्टर को 50 हजार रुपये दिए और कहा कि वह खलनायक की भूमिका न करें। चंकी ने आगे कहा, एक्टर को शक्ति ने यह बताया कि वह उसे फिल्म में एक्टर के तौर पर ले रहा है, लेकिन वह पैसे लेकर 2 साल तक घर पर बैठा रहा। चंकी पांडे का किस्सा सुनकर शक्ति कपूर ने तुरंत जवाब दिया कि यह झूठ है। इसके बाद कपिल समेत शो पर मौजूद तमाम लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएं।

ये भी पढ़ें- 'मैंने अपनी मां की सुनी, लेकिन मेरी बेटी ने क्या किया...' Sonakshi Sinha की मां ने दामाद पर कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।