Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Circus: रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, रणवीर ने शादी से पहले इतने घंटे काम कर पूरी की थी सिम्बा की शूटिंग

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 03:16 PM (IST)

    Circus रणवीर सिंह पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म सर्कस क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता दोहरी ...और पढ़ें

    Rohit Shetty revealed Ranveer Singh had shot 20 hours to finish shooting of Simmba before marriage.
    Rohit Shetty revealed Ranveer Singh had shot 20 hours to finish shooting of Simmba before marriage.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Circus: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की चौथी फिल्म सर्कस जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को लेकर चौंकाने वाली जानकारी साझा की है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।

    अंग्रेजी समाचार वेबसाइट ईटाइम्स की खबर के अनुसार, रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सर्कस की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि रणवीर सिंह काफी मेहनती हैं और एक बार जब वो किसी किरदार में एंट्री कर लेते हैं तो सिर्फ किरदार के बारे में ही सोचते हैं। साथ ही वो बेहद ऊर्जावान भी हैं।

    इतने घंटे की शूटिंग

    इस दौरान उन्होंने सिम्बा की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं बताया कि मुझे याद है कि जब हम सिम्बा की शूटिंग कर रहे थे और उसी वक्त उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन हम फिल्म को तय समय पर खत्म करना चाहते थे। जिसके लिए रणवीर ने 20-20 घंटे काम करते थे। मुझे लगता है कि रणवीर सुबह से ज्यादा शाम को एनर्जेटिक रहते हैं। उनका अपने काम के प्रति लगाव ही वो वजह है, जिसने उन्हें हर किसी की पसंदीदा अभिनेता बनाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    दीपिका कर रही हैं सर्कस में कैमियो

    बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। उनके अलावा फिल्म में वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती हुई दिखाई देंगी। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    रीमेक फिल्मों का रीमेक है सर्कस

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1982 में आई फिल्म संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' का रीमेक है, जबकि 'अंगूर' 1968 में आई फिल्म 'दो दूनी चार' का रीमेक थी। दो दूनी चार, एक बंगाली फिल्म भ्रांति विलास का रीमेक थी, जबकि बंगाली भाषा में आई इस फिल्म की कहानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर के प्ले पर आधारित है और विद्यासागर ने प्ले की कहानी विलियम शेक्सपियर के 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से ली गई है।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों में भी आएंगे नजर रणवीर सिंह

    वहीं, बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो सर्कस के अलावा करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वो एक अमीर परिवार के इकलौते लड़के की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जबकि आलिया भट्ट एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की की भूमिका में नजर आने वाली हैं। रणवीर और आलिया अभिनीत ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल के महीने में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: साजिद खान को आई एक्स गर्लफ्रेंड की याद, बातों-बातों में अंकित को सुनाया अपने दिल का हाल