विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cirkus Song Sun Zara Teaser: रेट्रो लुक में नजर आए रणवीर, जैकलीन और पूजा, सर्कस के सुन जरा गाने की देखें झलक

By Vaishali ChandraEdited By:
Updated: Thu, 15 Dec 2022 04:55 PM (IST)

Cirkus Song Sun Zara Teaser Out रोहित शेट्ट की अपकमिंग फिल्म सुन जरा का हाल ही में पहला गाना करंट लगा रे रिलीज हुआ था। अब फिल्म के दूसरे गाने की झलक भी सामने आ गई है जो रेट्री थीम पर बेस्ड है।

Cirkus Song Sun Zara Teaser Out, Twitter
Cirkus Song Sun Zara Teaser Out, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Song Sun Zara Teaser Out: गोलमाल, सिंघम और सूर्यवंशी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द अपनी एक और फिल्म सर्कस लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही रोहित ने सर्कस का ट्रेलर जारी किया था और इसके बाद उन्होंने फिल्म का पहले गाना करंट लगा रे भी रिलीज कर दिया। अब उन्होंने सर्कस के एक और सॉन्ग की झलक साझा की है, जो कि एक रोमांटिक गाना है।

रणवीर, जैकलीन और पूजा का रेट्रो लुक

सर्कस के इस नए गाने का नाम सुन जरा है। गाने का टीजर जारी करते हुए फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने जानकारी दी कि पूरा गाना कल रिलीज होगा। सुन जरा के टीजर में 60 के दशक की एक खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। रणवीर, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। गाने के बैकग्राउंड में कई अच्छे लोकेशन देखने को मिल रहे हैं।

दीपिका पादुकोण का अपिरियंस

सुन जरा से पहले सर्कस का गाना करंट लगा रे रिलीज हुआ था, जो कि एक आइटम सॉन्ग है। करंट लगा रे में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण डांस करते हुए नजर आई थीं। करंट लगा रे में एक्ट्रेस के लुक और स्टाइल ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

सर्कस की कहानी

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म चार बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनाथालय में रहते हैं, लेकिन बड़े होते-होते ये बिछड़ जाते हैं। हालांकि, किस्मत ऐसा खेल खेलती है कि ये चारों एक बार मिल जाते हैं।

इस दिन रिलीज होगी सर्कस

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस 1982 में आई कल्ट फिल्म अंगूर की याद दिलाती है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा के अलावा संजय मिश्रा, जॉनी लीवर भी अहम किरदारों में हैं। सर्कस क्रिसमस के नजदीक 23 दिसंबर को रिलीज होगी।