Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cirkus Twitter Review: रणवीर सिंह की 'सर्कस' देख चकराया लोगों का सिर, टिकट बुक से पहले यहां पढ़ें कैसी है मूवी

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 10:52 AM (IST)

    Cirkus Twitter Review रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो चुके हैं। कई दर्शक ऐसे भी ...और पढ़ें

    Cirkus Twitter Review, ranveer singh deepika padukone pooja hegde jacqueline fernandez Rohit shetty
    Cirkus Twitter Review, ranveer singh deepika padukone pooja hegde jacqueline fernandez Rohit shetty

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Twitter Review: रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिज और वरुण शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। रणवीर सिंह पिछले साल 83 में नजर आए थे जिसके बाद उनके फैंस को उनकी इस कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। अब जबकि ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हो चुकी है तो आइए जानते हैं कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों को कैसी लगी 'सर्कस'।

    लोगों को पसंद नहीं आई सर्कस

    सर्कस को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। इसी फिल्म की कहानी साल 1982 में आई संजीव कुमार मौसमी चटर्जी स्टारर 'अंगूर' से काफी मिलती जुलती है। सर्कस में भी नौकर और मालिक डबल रोल में हैं। फिल्म की यहीं प्लॉट कुछ लोगों को पसंद आ रही है तो कुछ ऐसे ही जो अपना पैसे वापस मांग रहे हैं।

    दर्शकों मे मांगा पैसा वापस 

    एक यूजर ने लिखा- थिएटर से बाहर आ गया हूं और अब मुझे अपने पैसे वापस चाहिए। रोहित शेट्टी की फिल्म में इतने बोरिंग, असहनीय, बकवास, फालतू गाने की कभी उम्मीद नहीं की थी। फिल्म की सबसे बुरी बात है रणवीर सिंह का डबल रोल, उनकी आवाज बहुत इरिटेटिंग है।

    — NJ (@Nilzrav) December 22, 2022

    ट्रेंड हुआ सर्कस का रिव्यू 

    एक अन्य यूजर ने लिखा- शुद्ध परेशान करने वाली मूवी ये मेरा अनुभव है। बच्चों के लिए बनाई लगती है और ऐसा लगता है कि बच्चों ने ही बनाई भी है। तो किसी को ये फिल्म थोड़ी पसंद आई ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- #CirkusReview 2nd हाफ हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाला है,   #SanjayMishra और #Anilcharanjeet और #Siddarthjadhav ने अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ शो को चुरा लिया और बाकी सब काफी औसत है। 

    खबरें और भी

    अंगूर से मिलती जुलती है कहानी

    दरअसल, सर्कस की कहानी काफी हद तक संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' से मिलती जुलती है। बता दें कि 'अंगूर' अंग्रेजी किताब 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित थी जिसमें मालिक और नौकर दोनों जुड़वां होते हैं। रोहित शेट्टी ने फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट रखी है और कैमियो रोल के लिए दीपिका पादुकोण को लिया गया है। एडवांस बुकिंग ने फिल्म ने 28 हजार टिकटें बेच ली थी अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  कैसा कलेक्शन करती है।

    ये भी पढ़ें

    Besharam Rang Controversy बेशरम रंग विवाद में भगवा बिकिनी पर आया मनोज मुंतशिर का रिएक्शन, बोले- गलती तो हुई है

    Bigg Boss 16 Elimination: सबसे मजबूत कंटेस्टेंट को सलमान खान ने निकाला बाहर? फैंस को लगा 440 बोल्ट का झटका