Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citadel Honey Bunny की स्क्रीनिंग पर साथ नजर आईं Priyanka Chopra और Samantha, वरुण धवन दिखे गायब

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 03:00 PM (IST)

    वरुण धवन और सामंथा रुथ स्टारर ‘सिटेडल हनी बनी 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। सीरीज में दोनों एक्टर जासूस हनी और बनी के किरदार में नजर आएंगे। ये एक एक् ...और पढ़ें

    सिटाडेल के प्रीमियल के दौरान प्रियंका चोपड़ा और सामंथा
    सिटाडेल के प्रीमियल के दौरान प्रियंका चोपड़ा और सामंथा

    HighLights

    1. 7 नवंबर को ओटीटी प्लेफॉर्म पर होगी रिलीज
    2. साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा और सामंथा
    3. दोनों एक्टर ने खुद किए स्टंट

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन जल्द ही सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी नाम से टाइटल अमेरिकन सीरीज सिटाडेल का हिंदी वर्जन है जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। ये सीरीज 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    हाल ही में लंदन में इसका प्रीमियर रखा गया था जिसमें सामंथा रुथ प्रभु को लंदन में इसका हिस्सा बनते देखा गया। प्रियंका चोपड़ा और सामंथा दोनों ही कैमरे के लिए पोज नजर आए। दोनों काफी ज्यादा हंस रहे थे जोकि ये साबित कर रहा है कि इनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग बन चुकी है।

    प्रियंका और सामंथा ने कैमरे के लिए किया पोज

    ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में प्रियंका और सामंथा को विशेष समारोह में कैमरे के लिए पोज देते देखा गया। आरेंज कलर की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बेहद गार्जियस लग रही थीं। वहीं डार्क ब्लू कलर की ड्रेस में सामंथा भी खूबसूरती के मामले में उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आईं। इस दौरान इतावली अभिनेत्री मटिल्डा डी एंजेलिस भी नजर आईं जोकि इस सीरीज के इटैलियन वर्जन सिटाडेल डायना (Citadel Diana) में काम कर रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री! सिटाडेल डायरेक्टर संग जुड़ा नाम

    वरुण ने किया टीम को मिस

    बता दें कि इस स्क्रीनिंग से मुख्य अभिनेता वरुण धवन कहीं गायब दिखे। हालांकि इंस्टा स्टोरी में उन्होंने मौके पर मौजूद ना होने का अफसोस जताया। सामंथा ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अपने को स्टार वरुण को मिस कर रही हैं। वरुण ने वहीं फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए मिसिंग माई टीम लिखकर रिएक्ट किया। इसी के साथ उन्होंने हनी बनी का इमोजी भी बनाया।

    खबरें और भी

    सामंथा और वरुण के अलावा इस सीरीज में के के मेनन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वरुण के साथ सामंथा भी इसमें जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिकन वेब सीरीज सिटाडेल से कितनी अलग है Citadel: Honey Bunny? राज एंड डीके ने किया खुलासा