विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मात्र 11 मिनट में शूट हुआ था Citadel का क्लाइमेक्स सीन, एक्शन पैक्ड सीक्वेंस पर Varun का चौंकाने वाला खुलासा

Published: Wed, 16 Oct 2024 10:09 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकन वेब सीरीज सिटाडेल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला जिसके बाद अब इसी नाम से इंडियन ...और पढ़ें

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु सिटाडेल
वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु सिटाडेल

HighLights

  1. 15 अक्टूबर को रिलीज हुआ ट्रेलर
  2. एक्शन से भरपूर है सीरीज
  3. स्टंटमैन के रोल में हैं वरुण धवन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। इसका प्रीमियर 7 नवंबर को अमेजन प्राइम पर होगा। इस फिल्म को राज और डीके की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है। फैंस ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सामंथा और वरुण को एक्शन पैक्ड अवतार में देखने के लिए बेताब हैं।

सिटाडेल नाम की प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकन स्पाई वेब सीरीज है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, अब इसी नाम और कॉन्सेप्ट को लेते हुए 'सिटाडेल: हनी बनी' की कहानी बुनी गई है। काफी समय से ये खबर आ रही थी कि वरुण के साथ सामंथा ने फिल्म के एक्शन सीन्स खुद ही किए हैं।

बिना कट के शूट हुआ सीन

अब मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वरुण धवन ने फिल्म के एक्शन सीन्स पर कई राज खोले। एक्टर ने बताया कि उन्होंने और सामंथा ने एक एक्शन सीन 11 मिनट में बिना किसी कट के साथ शूट किया था। ये इंटेंस एक्शन सीन क्लाइमेक्स में दिखाई देगा।

वरुण ने सिटाडेल को बताया चुनौतीपूर्ण

ट्रेलर लॉन्च पर वरुण धवन ने कहा,"बनी मेरे द्वारा निभाए गए अब तक के किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। एक जासूस के रूप में, वह न केवल दोहरी जिंदगी जीता है, बल्कि उसकी शख्सियत के हर पहलू के दो अलग-अलग पहलू हैं, जो मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में बेहद रोमांचक था। जबरदस्त स्टंट और ऐम्प-अप एक्शन दृश्यों के लिए मैंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया, जिससे यह मेरे अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रदर्शनों में से एक बन गया।"

यह भी पढ़ें: Citadel- Honey Bunny Trailer: 'खतरा आपको खत्म करेगा या आप खतरे को', एक्शन से भरपूर जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

बता दें कि सिटाडेल: हनी बनी को हिंदी, तेलुगु के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। वरुण और सामंथा के अलावा फिल्म में केके मेनन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार मु्ख्य किरदार में नजर आएंगे।

Photo: Imdb

इस फिल्म को डी2आर फिल्म्स, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ ने इसका निर्माण किया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि बनी, हनी को एक मिशन के लिए तैयार करता है। इस सीरीज में सामंथा की बेटी नादिया वही नादिया (प्रियंका चोपड़ा) है जिससे हम सिटाडेल (इंग्लिश वर्जन) सीरीज के पहले पार्ट में मिले थे।

यह भी पढ़ें: Citadel Season 2: नादिया के रूप में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, कब होगी रिलीज, जानिए सभी डिटेल्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।