Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citadel 2: फिर धुआंधार एक्शन करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, इस अंदाज में किया सिटाडेल के दूसरे सीजन का एलान

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 26 May 2023 02:23 PM (IST)

    Citadel Season 2 प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी सफल अमेजन प्राइम सीरीज सिटाडेल के सेट ...और पढ़ें

    Citadel Season 2 Priyanka Chopra and Richard Madden Confirmed to Return in Amazon Prime Video/Instagram
    Citadel Season 2 Priyanka Chopra and Richard Madden Confirmed to Return in Amazon Prime Video/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Citadel Season 2: देसी गर्ल से लेकर ग्लोबल आइकॉन बनने तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

    एक्शन हो या रोमांस या फिर कोई किरदार, प्रियंका चोपड़ा उसमें कुछ इस तरह से रम जाती हैं कि मानों वह उनके लिए ही बना लो। उनकी लास्ट अमेजन प्राइम रिलीज वेब सीरीज 'सिटाडेल' को ऑडियंस का बहुत ही प्यार मिला था। रिचर्ड मैडेन को उन्होंने अपने एक्शन में पूरी-पूरी टक्कर दी थी।

    अब इस सीरीज के दूसरे सीजन के साथ मेकर्स एक बार फिर ऑडियंस के बीच आने की पक्की तैयारी कर चुके हैं।

    गुरुवार को हुई 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की घोषणा

    सिटाडेल के दूसरे सीजन की घोषणा हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ की। सिटाडेल ऑन प्राइम ने प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन का एक नया पोस्टर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर करते हुए फैंस को दूसरे सीजन की जानकारी दी।

    आपको बता दें कि इस ग्लोबल सीरीज के दूसरे वर्जन को रिन्यू किया गया है। पहले सीजन को जहां जो रूसो ने प्रोड्यूस किया था, तो वहीं दूसरे सीजन में वह खुद निर्देशक की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर डेविड नील फिर से शो रनर के रूप में लौटेंगे।

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिपोस्ट किया है, लेकिन सिटाडेल-2 के दूसरे सीजन की रिलीज डेट क्या होगी, ये जानकारी मेकर्स ने नहीं शेयर की है।

    प्रियंका चोपड़ा का ये था किरदार

    सिटाडेल के पहले सीजन की सफलता के एक महीने बाद इसके दूसरे सीजन की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि पहले सीजन में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने एजेंट नादिया सिंह का किरदार निभाया था। अब अपने इसी किरदार को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा नए सस्पेंस के साथ फिर से नजर आएंगी और रिचर्ड मेडेन के साथ मिलकर दुनिया को बचाने का जिम्मा उठाएंगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'सिटाडेल' की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे से खून निकल रहा है और वह खूब धूम-धड़ाम कर रही हैं। इस सीरीज के अलावा वह जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ स्पेस' में नजर आएंगी। उनकी फिल्म 'लव अगेन' भी रिलीज हो चुकी है।