Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    O Romeo के आने से पहले Shahid Kapoor ने पूरी की एक और फिल्म की शूटिंग, दो लड़कियों के बीच फंसे 'कबीर सिंह'!

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 05:39 PM (IST)

    शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। विशाल भारद्वाज की फिल्म में वह गैंगस्टर बनकर तहलका मचाएंगे। हालांकि, इस ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर ने पूरी कर ली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग/ फोटो- Instagram

    शाहिद कपूर ने पूरी कर ली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं। तृप्ति डिमरी के साथ उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    इस फिल्म के बीच शाहिद कपूर ने अपनी एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। जिसमें वह एक नहीं, बल्कि दो एक्ट्रेसेस के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे।

    शाहिद कपूर की इस फिल्म का हुआ रैपअप

    शाहिद कपूर ओ रोमियो के बाद जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल-2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। कॉकटेल 2 साल 2012 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण-डायना पेंटी और सैफ अली खान स्टारर फिल्म का सीक्वल है।

    यह भी पढ़ें- 'टू पीस में कंफर्टेबल नहीं', Kriti Sanon का फर्स्ट ऑडिशन वीडियो वायरल, हीरोइन बनने से पहले साफ की थी मंशा

    इस फिल्म के शूटिंग खत्म होने के बाद हाल ही में निर्माता होमी अदजानिया ने शाहिद-कृति और रश्मिका मंदाना के साथ एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए होमी अदजानिया ने कैप्शन में लिखा, "कॉकटेल 2 शूट रैपअप। मैं शायद बायस्ड हो रहा हूं, लेकिन यह फिल्म बहुत ही स्पेशल है। मेरी शानदार क्रू और कास्ट को ढेर सारा प्यार, जिन्होंने मुझे पूरे समय झेला, लव यू गाइज।" फोटो में उन्होंने हैशटैग देते हुए 'फिल्मरैप' लिखा और साथ ही 'लव यू फूल्स' भी लिखा।

    shahid kapoor cocktail

    कॉकटेल 2 मेरे पास सही समय पर आई- कृति सेनन 

    'तेरे इश्क में' एक्ट्रेस कृति सेनन ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें एक ऐसी फिल्म की तलाश थी, जो उनकी हालिया रिलीज फिल्मों की तरह हैवी ना हो और कॉकटेल 2 उनके पास बिल्कुल सही समय पर आई है। कृति ने बोला, "मैं इस तरह की फिल्म के लिए तरस रही थी। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो यंग हो, मॉर्डन हो और रोमांटिक कॉमेडी हो।"

    खबरें और भी

    kriti sanon

    आपको बता दें कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनन और शाहिद कपूर साथ नजर आए थे, ये उनका दूसरा कोलाब्रेशन है। कॉकटेल 2 इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2: दिल्ली बम ब्लास्ट का कॉकटेल 2 पर पड़ा असर, शाहिद कपूर की फिल्म की टल गई शूटिंग?