Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coke Studio Bharat में दिलजीत दोसांज मैथिली ठाकुर जैसे 50 म्यूजिशियन चलाएंगे मैजिक, बनाएंगे 9 से ज्यादा गाने

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 06:06 PM (IST)

    Coke Studio Bharat कोक स्टूडियो भारत जल्द शुरू होने वाला है। इसमें 50 से अधिक कलाकार भाग लेने वाले है। कोक स्टूडियो भारत में भारतीय संगीत की भी झलक दे ...और पढ़ें

    Coke Studio Bharat: कोक स्टूडियो भारत लांच किया गया है।
    Coke Studio Bharat: कोक स्टूडियो भारत लांच किया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Coke Studio Bharat: कोक स्टूडियो पूरी दुनिया में धूम मचाने के बाद अब भारत में नया प्रयोग करने जा रहा है। इसके चलते उन्होंने कोक स्टूडियो भारत लॉन्च किया है। खास बात यह है कि 50 से ज्यादा कलाकार इस अवसर पर अपने सुरों का जादू बिखेरते नजर आएंगे। वे 10 गानों का निर्माण करेंगे जो कि भारत की बात करेंगे। भारतीय संगीत इस समय एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है और खासकर नए जमाने के सिंगर इसे अपनी आवाज से नए ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं।

    कोक स्टूडियो भारत - अपना सुनाओ लेकर आया है

    इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोक स्टूडियो भारत - अपना सुनाओ लेकर आया है। इसके माध्यम से वह भारत की बात भारत के कलाकारों के माध्यम से करने वाले है। वह भारत के विभिन्न हिस्से से संगीतकारों को इकट्ठा कर रहा है, इसके माध्यम से 10 ट्रैक बनाएंगे। इस बार के सीजन में अमान और अयान अली, अरमान मलिक, दिलजीत दोसांज और मैथिली ठाकुर जैसे कई गायक कलाकार अपनी आवाज देंगे। इसके माध्यम से वे पूरे भारत को जोड़ने का भी प्रयास करेंगे।

    यह भी पढ़ें: 

    कोक स्टूडियो भारत को सभी ऑडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुन सकते हैं

    वे भारतीय वाद्य यंत्र अलगोजा, चिमटा, सरोद, सारंगी, तुम्बी और रबाब जैसे इंस्ट्रूमेंट का भी उपयोग करते नजर आएंगे। कोक स्टूडियो भारत के चाहने वाले इसे सभी ऑडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुन सकते हैं। इसमें स्पॉटिफाई, गाना, सावन, विंक म्यूजिक शामिल है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से बनाए गए गानों का पूरे भारत में प्रचार और प्रसार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: 

    अरमान मलिक व दिलजीत दोसांज ने कई सुपरहिट गाने बनाए है

    देखने वाली बात यह होगी कि दर्शकों की इन गानों पर क्या प्रतिक्रिया होती है। अमान और अयान अली, अरमान मलिक, दिलजीत दोसांज और मैथिली ठाकुर ने कई सुपरहिट गाने बनाए है। उनके गाने काफी फेमस भी है।

    खबरें और भी