यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raju Srivastava Love Story: भाई की शादी में राजू श्रीवास्तव को हुआ था पहली नजर का प्यार, 12 सालों तक ‘गजोधर भैया’ ने बेले पापड़
Raju Srivastava Love Story राजू के बड़े भाई की शादी फतेहपुर में तय हुई थी और राजू कानपुर से बारात लेकर गए थे। बस वहीं पर ही पहली बार राजू की नजरें श ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Comedian Raju Srivastav Death News Update : एंटरटेनमेंट जगत से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से जिंदगी और मौत की जंग लड़ने वाले काॅमेडियन एक्टर राजू श्रीवास्तव आख़िरकार जिंदगी की जंग हार गए। राजू करीब पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर थे। लगातार उनकी हेल्थ से जुड़ी खबरें सामने आ रहीं थीं। वहीं अब उनके निधन की खबर ने हर किसी को तोड़कर रख दिया है। हर कोई उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में बिंदास थे। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अपने प्यार को पाने के लिए राजू ने 12 सालों तक पापड़ बेले थे, तब जाकर उन्हें अपनी मंजिल मिली। आइए जानते हैं राजू श्रीवास्तव की दिलचस्प प्रेम कहानी....
‘गजोधर भैय्या‘ प्यार के लिए बेले थे सालों तक पापड़
कानपुर के बाबूपुरवा के रहने वाले कनपुरिया काॅमेडियन का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव है। भाई की शादी में उनको भी उनका प्यार मिल गया। दरअसल, राजू के बड़े भाई की शादी फतेहपुर में तय हुई थी और राजू कानपुर से बारात लेकर गए थे। बस वहीं पर ही पहली बार राजू की नजरें शिखा से टकराई थीं। बस फिर क्या था उन्हें पहली में ही शिखा से प्यार हो गया था। बस तभी राजू ने तय कर लिया था कि शादी करेंगे तो शिखा से ही।
View this post on Instagram
पत्नी के बारे में की थी छानबीन
राजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शिखा के बारे में पूरी तरह से पता लगाना चाहते थे। उनकी छानबीन की तो पता चला कि वो उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं। बस फिर क्या था, उन्होंने शिखा के बारे में सारी बातें पता करना शुरू कर दिया। शिखा के घर के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि वह इटावा में रहती हैं। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले किसी तरह से उनके भाइयों को पटाया। फिर कोई ना कोई बहाना लेकर इटावा जाने लगे, मगर शिखा से कुछ भी कहने की उनकी हिम्मत नहीं होती थी।
किस्मत आजमाने के लिए पहुंचे मुंबई
श्राजू राजू अपनी किस्मत आजमाने के लिए 1982 में मुंबई आ गए थे। यहां पर उन्होंने तगड़ा स्ट्रगल किया। इसके बाद जब लाइफ में थोड़ा.बहुत स्टैंड किया, तब उन्हें लगा कि अब वक्त आ गया है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें : Raju Srivastava के निधन पर हर कोई नम आंखों से दे रहा श्रद्धांजलि, राजनाथ ने कहा- राजू बेहद जिंदादिल इंसान थे
घरवालों के जरिये भेजा था शिखा के घर रिश्ता
राजू श्रीवास्तव ने बताया था कि वो शिखा से चिट्ठी के जरिए संपर्क करने की कोशिश करते थे, लेकिन कभी दिल की बात सीधे नहीं कर सके। साथ ही उन्होंने ये भी पता किया कि कहीं शिखा की शादी कहीं फिक्स तो नहीं हो गई। शिखा ने कभी खुलकर कोई जवाब नहीं दिया। फिर एक दिन अपने घरवालों के जरिये शिखा के घर रिश्ते की बात पहुंचाई। कुछ दिनों बाद शिखा के भाई मेरे मलाड, मुंबई वाले घर पर आए। बस फिर क्या था शिखा के भाई ने मेरा घर और रहन-सहन देखा और तसल्ली की। इसके बाद 17 मई, 1993 को उनकी शादी हो गई थी।