Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अपने माता-पिता को बैठा ले...' इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के बीच Sunil Pal ने समय रैना पर फिर कसा तंज

    Updated: Sun, 24 May 2026 04:10 PM (IST)

    कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' पर फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह इतने बड़े शो का हिस्सा नहीं बनेंगे और समय को अपने माता- ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने एक बार फिर समय रैना पर तंज कसा है। सुनील पाल से सवाल किया गया था कि क्या वह समय रैना के अपकमिंग शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 (India's Got Latent ) में नजर आएंगे।

    इस पर सुनील ने व्यंग्यात्मक ढंग से जवाब देते हुए कहा कि वह शो का हिस्सा नहीं बनना पसंद करेंगे, उन्होंने इसे उनके जैसे किसी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ा बताया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि समय को अपने माता-पिता को पैनल में बैठने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 'गलत होने पर भी सपोर्ट करुंगी...' RJ Mahvash ने दिया समय रैना का साथ, India's Got Latent 2 का बनेंगी हिस्सा

    सुनील पाल ने क्या दिया जवाब?

    सुनील ने कहा,"मैं तो नहीं जाऊंगा क्योंकि इतना बड़ा शो है मेरे लायक नहीं। मैं छोटा कलाकार हूं।" सुनील ने आगे कहा,"समय रैना का जो शो बना है उसमें जज बना के, जैसे कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह बैठती हैं ना वैसे समय रैना सीजन में अपने माता-पिता को बिठाएं और उनके सामने ये शो करे।"

    Samay Raina (1)

    जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें बता दें कि सुनील पाल और समय रैना के बीच का विवाद बहुत पुराना है। इसकी शुरुआत 'इंडियाज गॉट लेटेंट'के समय हुई थी। पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया ने एक एपिसोड में पेरेंट्स को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद से काफी बवाल हुआ था। कई FIR दर्ज की गईं और शो को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

    खबरें और भी

    साथ नजर आए थे समय और रणवीर इलाहबादिया

    विवाद के बाद, सुनील 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए, जहां उन्होंने समय और रणवीर इलाहबादिया के साथ स्टेज शेयर किया। इस एपिसोड ने ऑनलाइन एक बहस छेड़ दी, जिसमें कई दर्शकों ने दावा किया कि समय ने सुनील पर चुटकुले के बहाने तंज कसा और उनका अपमान किया।

     

    पर्दे के पीछे जो कुछ हुआ, उसे याद करते हुए सुनील ने यूट्यूबर सूरज कुमार को बताया, "मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि समय वहां होगा या नहीं। मुझे बताया गया था कि एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन होंगे और वे भी शायद वहां मौजूद होंगे। मुझे सिर्फ वहां आकर स्टैंड-अप सेगमेंट करने के लिए कहा गया था, इंटरव्यू के लिए भी नहीं।" सुनील ने आगे आरोप लगाया कि एपिसोड के प्रसारण से पहले रिकॉर्डिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए कई अश्लील इशारों और अपशब्दों को हटा दिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Samay Raina के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में पहुंचीं Alia Bhatt? फिल्म के प्रमोशन के चक्कर में हुईं जमकर ट्रोल!